Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam743644
Zee SalaamZee Salaam आलमी ख़बरेंचीन ने सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के ज़रिए हिंदुस्तान को दी धमकी, जानिए क्या कहा

चीन ने सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के ज़रिए हिंदुस्तान को दी धमकी, जानिए क्या कहा

अखबार ने लिखा कि हिंदुस्तानी मीडिया वही दिखता है जो उसकी अवाम को अच्छा लगता है और चीन की फौज हर तरह से हिंदुस्तानी फौज से बेहतर है.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: हिंदुस्तान के हाथों मिल रही बार बार शिकस्त के बाद चीन बौखलाया हुआ है. अब खबर आ रही है कि चीन ने अपने सरकारी अखबरा 'ग्लोबल टाइम्स' के ज़रिए हिंदुस्तान को धमकी दी है. चीन ने धमकी देते हुए कहा है कि हिंदुस्तान को एक बार फिर PLA की ताकत का दिखानी होगी.

इतना ही नहीं, चीन ने हिंदुस्तानी मीडिया को लेकर भी सवाल उठाए हैं. अखबार ने लिखा कि हिंदुस्तानी मीडिया वही दिखता है जो उसकी अवाम को अच्छा लगता है और चीन की फौज हर तरह से हिंदुस्तानी फौज से बेहतर है. 

ज़राए से मिली जानकारी के मुताबिक, पैंगोग झील के जनूबी हिस्से पर शेनपाओ पहाड़ी के पास पीर की शाम 5:30 से शाम 6:30 के बीच चीन ने घुसपैठ की कोशिश की लेकिन मुस्तैद हिंदुस्तानी फौज ने उसे नाकाम कर दिया. भारतीय फौज ने वॉर्निंग शॉट फायर करके चीनी फौजियों को खदेड़ दिया.  

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news