)
Donald Trump On Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को लेकर दुनिया भर के नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इसमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी राये रखते हुए, यूक्रेन पर रूस के हमले को गलत बताया और यूक्रेन के लोगों के लिए हमदर्दी का इज़हार किया. इतना ही नहीं डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की को बहादुर और बेखौफ नेता करार देते हुए उनकी तारीफ की. वहीं उन्होंने रूसी राष्ट्रपति को लेकर कहा कि वो स्मार्ट हैं क्योंकि उन्होंने दुनिया के नेताओं और नेटो को शिकस्त दी है.
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि दिक्कत ये नहीं कि पुतिन स्मार्ट हैं, जोकि निश्चित तौर पर वो हैं लेकिन असल दिक्कत यह है कि हमारे नेता मूर्ख हैं, बहुत मूर्ख हैं. उन्होंने जो बाइडेन पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर चुनावों में धांधली नहीं होती तो ये संकट कभी नहीं आता. ट्रंप के इस बयान का मतलब है कि पिछले राष्ट्रपति चुनावों में धांधली हुई थी. जिसकी वजह से वो दोबारा राष्ट्रपति नहीं बन पाए और जो बाइडेन को देश की कमान मिल गई. उनका मतलब था यह भी था कि अगर धांधली ना होती तो मैं आज अमेरिका का राष्ट्रपति होता और दोनों देश (रूस-यूक्रेन) के बीच यह संकट कभी ना पैदा होता.
फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस (CPAC) में एक भाषण के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प ने यह बयान दिया.
Watch Video
Trump praises 'smart' Putin, criticizes 'dumb' NATO leaders: "The problem is not that Putin is smart," former US President Donald Trump says during a speech at the Conservative Political Action Conference (CPAC) in Orlando, Florida. "The real problem is our leaders are dumb." pic.twitter.com/BSv3SMdSPV
— World News 24 (@DailyWorld24) February 27, 2022