Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam824454

हमेशा के लिए ट्विटर अकाउंट बैन होने के बाद बोले ट्रम्प: मुझे पता था, इसलिए मैंने पहले ही...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) पर ट्विटर ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल ट्विटर ने ट्रम्प के अकाउंट को हमेशाके लिए बैन कर दिया है. जिसके बाद राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके अपनी भड़ास निकाली.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) पर ट्विटर ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल ट्विटर ने ट्रम्प के अकाउंट को हमेशाके लिए बैन कर दिया है. जिसके बाद राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके अपनी भड़ास निकाली. ट्रम्प ने आरोप लगाया कि ट्विटर के ज़रिए डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर "फ्री स्पीच" को खत्म करने की कोशिश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: नुसरत जहां की शादी टूटने की कगार पर, इस एक्टर को कर रही हैं डेट?

बता दें कि कैपिटल हिल दंगों के बाद ट्विटर ने सख्त कदम उठाते हुए ट्रम्प के अकाउंट को स्थायी तौर पर बंद कर दिया है. जिसके बाद ट्विटर की इस कार्रवाई का जवाब देने के लिए ट्रम्प ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल किया और कहा,"मैं लंबे वक्त से कहता आया हूं कि ट्विटर ‘फ्री स्पीच’ पर पाबंदी लगा रहा है और आज उसने डेमोक्रेट्स और कट्टर लेफ्ट के साथ मिलकर मुझे चुप कराने के लिए मेरे अकाउंट को बंद कर दिया." हालांकि, ट्विटर ने ट्रंप के इस ट्वीट को भी कुछ ही मिनटों में डिलीट कर दिया."

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: क्या आपने देखा है Sapna Chaudhary का ये डांस? जमकर वायरल हो रहा है VIDEO

ट्रम्प ने आगे लिखा कि ट्विटर भले ही प्राइवेट कंपनी होगी लेकिन बिना सरकार की मदद से वह ज्यादा वक्त तक टिक नहीं सकेगी. उन्हें पहले ही पता था कि ऐसा होगा और इसलिए वह दूसरी साइट्स से बात कर रहे हैं और जल्द ही बड़ा ऐलान किया जाएगा. निकट भविष्य में अपना खुद का प्लेटफॉर्म लेकर आ सकते हैं, जहां वह खुलकर अपनी बातों को जनता के सामने रख सकेंगे.

यह भी पढ़ें: इन तरीकों से पीते हैं दूध तो हो जाए सावधान, नहीं तो फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

Zee Salaam LIVE  TV

TAGS

Trending news