)
Dubai Skyscraper Fire: दुबई में पीर की सुबह दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज ख़लीफ़ा के पास एक 35 मंज़िला इमारत The Emaar skyscraper में शदीद आग लग गई. यह इमारत अमीरात में 'एमार' नामी डेवलपर के ज़रिए बनाए गए 8 बुलवार्ड वॉक नामी टावरों में से एक है.सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल काफ़ी वायरल हो रहा है. इस क्लिप में एक जलती हुई इमारत नज़र आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक़, दुबई में पीर की सुबह दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज ख़लीफ़ा के पास एक 35 मंजिला बिल्डिंग The Emaar skyscraper में ज़बरदस्त आग लग गई. काफ़ी मशक़्क़त के बाद आग पर क़ाबू पा लिया गया, लेकिन सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो ख़ूब वायरल हो रहा है.
हादसे का वीडियो वायरल
दुबई में आग लगने के हादसे का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है. इस क्लिप को ट्विटर पर @MirrorNow ने शेयर करते हुए बताया- दुबई Skyscraper Fire: बुर्ज ख़लीफ़ा के पास skyscraper में शदीद आग लग गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इस हादसे में कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ है. यह आग इमारत के निचले अपार्टमेंट में लगी और देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने की ख़बर मिलते ही फायर ब्रिगेड समेत इमरजेंसी सर्विस ने मौक़े पर पहुंचकर आग पर क़ाबू पा लिया, हालांकि हादसे के बाद लोगों में दहशत का माहौल है.
#Dubai Skyscraper Fire: A massive fire broke out at a skyscraper, Emaar tower, near #BurjKhalifa.
As per reports, there have been no casualties & the fire has been doused | WATCH pic.twitter.com/ILhgoFub0Z
— Mirror Now (@MirrorNow) November 7, 2022
सिक्योरिटी पर कई तरह के सवाल
एक जानिब जहां सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बिल्डिंग के धूं-धूं कर जलने के वीडियो वायरल हो रहे हैं, वहीं कुछ यूज़र्स ने आग पर क़ाबू पाने के बाद की भी तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें देखा जा सकता है कि बिल्डिंग का एक हिस्सा बुरी तरह से जल गया है, जिसकी वजह से वह काला पड़ गया है. हालांकि, यूज़र्स लिख रहे हैं कि इस हादसे में कितने लोगों को नुक़सान हुआ है, उसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है. दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज ख़लीफ़ा के पास किसी इमारत में आग लगना सिक्योरिटी पर कई तरह के सवाल उठा रहा है.
इस तरह की ख़बरों को पढ़ने के लिए zeesalaam.in पर विज़िट करें