Trending Photos
)
जकार्ता: इंडोनेशिया (Indonesia) के सुलावेसी द्वीप में जुमा के रोज़ भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. जिनमें अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है और 100 ज्यादा ज़ख्मी बताए जा रहे हैं. न्यूनीकरण एजेंसी ने बताया कि भूकंप की शिद्दत 6.2 मांपी गई . भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: कश्मीर: मेजर कमलेश मैनी ने इस तरह खुशियों से भर दी कुपवाड़ा के एक परिवार की ज़िंदगी
भूकंप का केंदर मजाने शहर से 6 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में बताया जा रहा है. भूकंप के झटके करीब 7 सेकेंड तक महसूस किए गए लेकिन भूकंप के बाद सूनामी की चेतावनी नहीं दी गई. इससे पहले जुमेरात को भी मुल्क के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.
यह भी पढ़ें: आज से 11 अंकों का हो जाएगा आपका मोबाइल नंबर! जानिए क्या हुए बदलाव
ZEE SALAAM LIVE TV