EID MOON In PAKISTAN: पाकिस्तानी वेबसाइट जियो न्यूज के मुताबिक पेशावर में जोनल चांद कमेटी को शव्वाल का चांद नजर आने की खबरें मिली हैं. पेशावर के एक इलाके में 12 शहादतें (गवाहियां) और मरदान से 3 शहादतें शहादतें चांद दिखने की मिली हैं
Trending Photos
)
Pakistan EID Moon: सऊदी अरब से तमाम अरब मुल्कों में आज ईद उल फित्र का चांद नजर आ गया है और इन देशों में सोमवार को ईद मनाई जाएगी. वहीं हिंदुस्तान में कल यानी सोमवार को तीसवां रोजा रखा जाएगा और मंगलवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा. लेकिन पड़ौसी मुल्क पाकिस्तान की दो जगहों से खबर आ रही है की वहां चांद देखा गया है हालांकि इन दो जगहों के अलावा पूरे पाकिस्तान में कही से भी चांद दिखने की खबर नहीं मिली.
पाकिस्तानी वेबसाइट जियो न्यूज के मुताबिक पेशावर में जोनल चांद कमेटी को शव्वाल का चांद नजर आने की खबरें मिली हैं. पेशावर के एक इलाके में 12 शहादतें (गवाहियां) और मरदान से 3 शहादतें शहादतें चांद दिखने की मिली हैं. ऐसे में कारी अब्दुर्रऊफ मदनी की अध्यक्षता में कमेटी की मीटिंग जारी है और शहादतों की शरई हैसियत जांची जा रही है.
हालांकि पाकिस्तान के मेहकमा मौसमयात के मुताबिक चांद नहीं दिखेगा. साथ ही मौसम साफ नहीं होने की वजह से चांद नजर आने के इमकान कम हैं. मेहकमे के मुताबिक इस वक्त चांद की उम्र 17 घंटे है और चांद दिखाई देने के लिए उसकी उम्र 19 घंटे होना जरूरी है.
ZEE SALAAM LIVE TV