)
स्वीडनः द रोयल स्वीडिस अकादमी ने 2020 के केमिस्ट्री के नोबेल प्राइज की घोषणा कर दी है. जेनिफर ए डौडना और एमेन्युएल कारपेंटियर को जीनोम एडिटिंग मेथड के विकास के लिए इस साल के केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार दिया गया. दोनों को ईनाम के रूप में संयुक्त रूप से 10 मिलियन स्वीडर डॉलर का पुरस्कार दिया जाएगा.
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
नोबेल प्राइज के अधिकारिक ट्वीटर हैंडल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. केमिस्ट्री को नोबेल पुरस्कार जीतने वाली 56 वर्षीय जेनफिर ए डौडना अमेरीका से है, तो वहीं 52 वर्षीय एमेन्यूएल कारपेंटियर फ्रांस की रहने वाली है.
BREAKING NEWS:
The 2020 #NobelPrize in Chemistry has been awarded to Emmanuelle Charpentier and Jennifer A. Doudna “for the development of a method for genome editing.” pic.twitter.com/CrsnEuSwGD— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 7, 2020
इससे पहले कल मंगलवार को फिजिक्स के नोबेल प्राइज विनर्स की घोषणा की गई. अमेरीका के रोजर पेनरोज को जनरल रिलेटिवीटी थ्योरी में ब्लैक होल फॉर्मेशन में खोज के लिए, तो वहीं अमेरीका के रीनहार्ड गेंजेल और एंड्रीय घेज को गैलेक्सी के सेन्टर में सुपरमेसीव कम्पाउंड की खोज के लिए संयुक्त रूप से फिजिक्स का नोबेल प्राइज दिया गया था.
मेडिसिन क्षेत्र में सोमवार को दिया गया नोबेल
साल 2020 में विज्ञान, अर्थशास्त्र और अलग-अलग क्षेत्रों में नोबेल प्राइज की घोषणा 5 से 12 अक्टूबर के बीच की जानी है. इसी सिलसिले में सोमवार 5 अक्टूबर को मेडिसिन के क्षेत्र में हेपटाइटिस सी वायरस की खोज के लिए तीन वैज्ञानिकों को नोबेल प्राइज दिया गया. हार्वे अल्टर, माइकल हॉफटन और चार्ल्स राइस को संयुक्त रूप से हेपटाइटिस सी वायरस की खोज के लिए नोबेल प्राइज दिया गया.
LIVE TV LINK