Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam754768
Zee SalaamZee Salaam आलमी ख़बरेंभारत ने UNGC में एक बार फिर दिया पाकिस्तान को करारा जवाब, जानिए क्या कहा

भारत ने UNGC में एक बार फिर दिया पाकिस्तान को करारा जवाब, जानिए क्या कहा

मिजितो ने पाकिस्तान पर हमला जारी रखते हुए कहा कि पाकिस्तान के अंदर हिंदुओं, ईसाईयों और सिखों के साथ साथ दूसरे मज़हब के लोगों का सफाया किया जा रहा है.

भारत ने UNGC में एक बार फिर दिया पाकिस्तान को करारा जवाब, जानिए क्या कहा

वॉशिंगटन: यूनाइटेड नेशनल जनरल असेंबली (UNGA) की मीटिंग के दौरान हिंदुस्तान ने एक बार फिर पाकिस्तान की पोल खोल दी है. इस मीटिंग में पाकिस्तान के वज़ीरे आज़म इमरान खान ने एक बार फिर कश्मीर मुद्दा उठाया. जिसके बाद हिंदुस्तान ने कहा कि कश्मीर भारत का अटूट हिस्सा है अब सिर्फ POK पर बात होगी. 

UN में हिंदुस्तानी मिशन के फर्स्ट सेक्रेटरी मिजितो विनितो ने कहा कि इमरान खान ने हिंदुस्तान को लेकर कई बातें कहीं लेकिन हैरानी की बात है कि उन्होंने यह सब खुद के बारे में कहा है. पाकिस्तान के इस इजलास में झूठ बोलने के अलावा कुछ भी नहीं है. विनितो ने आगे कहा कि कश्मीर हिंदुस्तान का हिस्सा है और जिन इलाकों पर पाकिस्तान का कब्ज़ा है (POK) अब उसे खाली किया जाए. 

मिजितो ने पाकिस्तान पर हमला जारी रखते हुए कहा कि पाकिस्तान के अंदर हिंदुओं, ईसाईयों और सिखों के साथ साथ दूसरे मज़हब के लोगों का सफाया किया जा रहा है. उनके ऊपर मज़हब की बेइज्ज़ती का इल्ज़ाम लगाकर सज़ा दी जा रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें कि UNGC के 75वें सेशन में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने अपने पहले से रिकॉर्ड किये वीडियो खिताब में जम्मू-कश्मीर समेत हिंदुस्तान के अंदरूनी मामलों का जिक्र किया. खान के खिताब में जैसे ही हिंदुस्तान का जिक्र आया, वैसे ही UN में हिंदुस्तान के मुस्तकिल मिशन के फर्स्ट सेक्रेटरी मिजितो विनितो हॉल से बाहर चले गए. 

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news