)
नई दिल्ली: सऊदी अरब और कतर के रिश्तों में मुसलसल सुधार देखने को मिल रहा है. अब साढ़ें तीन साल बाद आपसी फ्लाइट्स को बहाल करने का ऐलान कर दिया गया है दोहा और रियाज़ के दरमियान आज से फ्लाइट्स शुरू होंगी. गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) ने मंगलवार को आपसी दरार को खत्म करने का ऐलान किया.
कतर की राष्ट्रीय एयरलाइंस ने भी ट्वीट कर ऐलान किया कि सऊदी अरब के लिए फिर उड़ान शुरू होगीं. सोमवार यानी 11 जनवरी 2021 को रियाद से सेवा शुरू होगी, इसके बाद गुरुवार यानी 14 जनवरी को जेद्दा और शनिवार यानी 16 जनवरी को दम्मम से सेवाएं होगी.
कुछ दिनों पहले ही सऊदी आरब, UAE, बहरीन और मिस्र ने कतर के साथ रिश्तें बहाल किए हैं. यह भी काबिले ज़िक्र है कि जून 2017 में सऊदी अरब, मिस्र, UAE और बहरीन ने कतर पर आतंकवाद की हिमायत करने के आरोप लगाते हुआ जमीनी, समंदरी और फज़ाई पाबंदी लगा दी थी. हालांकि कतर ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था.
बता दें कि फारस की खाड़ी में मौजूद कतर एक बहुत छोटा मुल्क बहुत ही अमीर मुल्क है. हिंदुस्तान के सऊदी और कतर के साथ अच्छे रिश्ते हैं और कतर में करीब 7 लाख हिंदुस्तानी रहते हैं. कोरोना महामारी के दौरान भारत और कतर के बीच उच्चस्तरीय संपर्क बना रहा. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत और कतर के बीच 2019-20 में 10 अरब डॉलर कारोबार हुआ था. अब कतर और सऊदी अरब के रिश्ते सुधरने के बाद हिंदुस्तान और कतर के कारोबारी रिश्तों में और ऊंचाई देखने को मिल सकती है.
ZEE SALAAM LIVE TV