)
नई दिल्ली: पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना महामारी की चपेट में है. यह बीमारी किसी को भी नहीं बख्श रही है. पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस बहुत तेज़ी से फैल रहा है और अब खबर आ रही है पाकिस्तान के साबिक ऑलराउंडर क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) को भी कोरोना हो गया है. इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिए दी है.
शाहिद अफरीदी ने ट्वीट में लिखा है, 'मैं जुमेरात से ही अच्छा महसूस नहीं कर रहा था, मेरे शरीर में काफी दर्द हो रहा था, मैंने अपना टेस्ट करवाया और बदकिस्मती से में कोविड पॉजिटिव पाया गया. जल्द सेहतमंद होने के लिए आपके दुआओं की ज़रुरत है, इंशा अल्लाह.'
I’ve been feeling unwell since Thursday; my body had been aching badly. I’ve been tested and unfortunately I’m covid positive. Need prayers for a speedy recovery, InshaAllah #COVID19 #pandemic #hopenotout #staysafe #stayhome
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) June 13, 2020
बता दें कि अफरीदी लगातार अपनी फाउंडेशन के ज़रिए से लोगों की मदद कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने कराची के मशहूर श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में भी राहत सामग्री बांटी थी. ऐसा लग रहा है कि राहत कामों के दौरान वो वायरस का शिकार हो गए हैं. उनका इलाज जारी है और उनके फैंस उनके जल्द सेहतमंद होने की दुआएं कर रहे हैं.
We are in it together and we shall prevail together. Unity is our strength. Visited Sri Lakshmi Narain mandir along with @JK555squash President @SAFoundationN to deliver essential food items.
Ensuring #HopeNotOut
پاکستان بھر تک, آپ کے گھر تک
https://t.co/KGY2Gs2zUr pic.twitter.com/1VpOhSkc8L— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) May 10, 2020
बता दें कि पाकिस्तान में कोरोना वायरस ने अपने पांव पसार लिए हैं और अब तक करीब 1 लाख 32 हजार से ज्यादा लोग इस जानलेवा महामारी की ज़द में आ गए हैं और अब तक 2500 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
Zee Salaam Live TV