)
नई दिल्ली: गृह मंत्रालय ने देश की सिक्योरिटी के लिए खतरा पैदा करने वाले 54 चीनी मोबाइल एप्लिकेशन पर पाबंदी लगाने की सिफारिश की है. आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत में इन एप के संचालन पर पाबंदी लगाने के लिए रस्मी तौर पर एक नोटिफिकेशन जारी करेगा.
जराए ने बताया कि जिन एप के खिलाफ नेगेटिव सिक्योरिटी इनपुट हासिल हुए थे, उनमें स्वीट सेल्फी एचडी, ब्यूटी कैमरा, म्यूजिक प्लेयर, म्यूजिक प्लस, वॉल्यूम बूस्टर, वीडियो प्लेयर मीडिया ऑल फॉर्मेट्स, वीवा वीडियो एडिटर, नाइस वीडियो बाइदू, एपलॉक और एस्ट्राक्राफ्ट समेत अन्य शामिल हैं.
अगर ऐसा होता है तो भारत में यह चीनी एप के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई होगी. जून 2021 में सरकार ने 59 चीनी एप को देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के खिलाफ बताते हुए उन पर पाबंदी लगा दी थी. इनमें लोकप्रिय वीडियो वीडियो शेयरिंग एप टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, वीचैट और बिगो लाइव प्रमुख थे.
दोनों कदम लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच चल रहे गतिरोध के पसे मंजर में उठाए गए थे. दोनों देशों की फौजों के बीच अप्रैल 2020 से गतिरोध चल रहा है. भारत लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक चीन के साथ 3,400 किलोमीटर लंबी एलएसी साझा करता है.
ZEE SALAAM LIVE TV