)
US Muslim Mayors: अमेरिकी लोकल बॉडी के चुनाव में न्यूयॉर्क सिटी के मेयर का चुनाव जीतने वाले भारतीय मूल और मुस्लिम समाज से ज़ोहरान ममदानी अकेले शख्स नहीं है, बल्कि हैदराबाद की गजाला हाशमी ने भी वर्जीनिया में लेफ्टिनेंट गवर्नर का चुनाव जीतकर अमेरिका में इस ओहदे पर निर्वाचित होने वाली पहली मुस्लिम महिला बन गईं हैं. 2019 में वर्जीनिया विधायिका में भी पहली मुस्लिम और दक्षिण एशियाई महिला के तौर पर जीत हासिल कर इतिहास रचने वाली हाशमी अब राज्य के शीर्ष कार्यकारी पदों में से एक का ओहदा संभालेंगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गजाला हाशमी को 53 फीसदी और रिपब्लिकन उम्मीदवार जॉन रीड को 47 फीसदी वोट मिले हैं.
वहीँ, अमेरिका में तीसरे भारतीय के तौर पर ओहियो राज्य के शहर सिनसिनाटी के मेयर आफताब सिंह पुरवाल ने दोबारा चुनाव जीत लिया है. इस तरह हिन्दुस्तानी निजाद तीन लोगों ने अमेरिकी लोकल चुनाव में अपनी जीत दर्ज कर वहां की राजनीति में अपना दबदबा कायम किया.
हैदराबाद से क्या है गजाला हाशमी का रिश्ता ?
गजाला हाशमी 1964 में हैदराबाद में पैदा हुई थीं. जब वह चार साल की थीं तभी अपनी मां और बड़े भाई के साथ अमेरिका चली गई थीं. उस वक़्त उनके पिता जॉर्जिया में अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में पीएचडी कर रहे थे. बाद में उनके पिता विश्वविद्यालय में शिक्षण के पेशे से जुड़ गए थे. ग़ज़ाला उस छोटे से कॉलेज शहर में पली-बढ़ीं, उस वक़्त जब सरकारी स्कूलों में भेदभाव खत्म किया जा रहा था. ग़ज़ाला ने जॉर्जिया सदर्न यूनिवर्सिटी से बीए और अटलांटा के एमोरी यूनिवर्सिटी से अमेरिकी साहित्य में पीएचडी की उपाधि हासिल की है.
गज़ाला और उनके पति, अज़हर, 1991 में रिचमंड क्षेत्र में आ गए, और उन्होंने लगभग 30 सालों तक एक प्रोफ़ेसर के तौर पर पहले रिचमंड विश्वविद्यालय और फिर रेनॉल्ड्स कम्युनिटी कॉलेज में नौकरी की. रेनॉल्ड्स में रहते हुए, उन्होंने सेंटर फ़ॉर एक्सीलेंस इन टीचिंग एंड लर्निंग (CETL) की संस्थापक निदेशक के तौर पर भी काम किया. उनकी और अज़हर की दो बेटियाँ हैं, जिन्होंने चेस्टरफ़ील्ड काउंटी पब्लिक स्कूल और वर्जीनिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं. नवंबर 2019 में पहली बार निर्वाचित, ग़ज़ाला ने एक रिपब्लिकन उम्मीदवार पर जीत हासिल की थी. 2024 में, उनके डेमोक्रेटिक सहयोगियों के उन पर विश्वास की वजह से, उन्हें सीनेट शिक्षा और स्वास्थ्य समिति का सद्र नियुक्त किया गया.
न्यूयॉर्क में मेयर चुनाव का चुनाव जीतने वाले जोरहान ममदानी भारतीय मूल की फिल्म निर्माता मीरा नायर और शिक्षाविद महमूद ममदानी के बेटे हैं.
डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट और क्वींस विधानसभा सदस्य ममदानी ने 50 फीसदी से ज्यादा यानी करीब दस लाख वोट हासिल किए हैं.
वहीँ, अमेरिका में तीसरे भारतीय के तौर पर ओहियो राज्य के शहर सिनसिनाटी के मेयर आफताब सिंह पुरवाल ने दोबारा चुनाव जीत लिया है. उन्हें अपने नजदीकी हरीफ से 79 फीसदी ज्यादा वोट मिले हैं. भारतीय और तिब्बती मूल के आफताब सिंह पुरवाल ने रिपब्लिकन उम्मीदवार कोरी बोमन को हराया है, जो अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के सौतेले भाई हैं. पुरवार की मां ने मैसूर के एक स्कूल में पढ़ाई की थी. दिल्ली में कॉलेज की पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात पंजाबी शख्स से हुई और उन्होंने शादी कर ली थी. इसके बाद दोनों अमेरिका के ओहियो राज्य में बस गए, जहां आफताब सिंह पुरवाल का जन्म हुआ था.
ममदानी, हाशमी और पुरवाल की जीत ने अमेरिकी राजनीति में दक्षिण एशियाई नेताओं के बढ़ते प्रभाव को रेखांकित किया है.
मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam