Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3206052
Zee SalaamZee Salaam आलमी ख़बरेंभारत ने रिहा किए चार पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर से लौटे अपने मुल्क

भारत ने रिहा किए चार पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर से लौटे अपने मुल्क

Pakistan Civil Prisoners Release From India: भारत सरकार ने सजा पूरी कर चुके चार पाकिस्तानी कैदियों को रिहा कर मानवीय पहल दिखाई. अटारी-वाघा बॉर्डर से उन्हें सुरक्षित पाकिस्तान भेजा गया. कैदियों ने अपनी गलतियों पर अफसोस जताया और नशे से दूर रहने की अपील की. यह कदम इंसानियत और कानून के संतुलन को दर्शाता है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

 

भारत ने रिहा किए चार पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर से लौटे अपने मुल्क

Pakistan Civil Prisoners Release From India: भारत सरकार द्वारा आज एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए चार पाकिस्तानी सिविल कैदियों को रिहा कर दिया गया. ये सभी कैदी अपनी सजा पूरी करने के बाद अमृतसर के अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते अपने देश पाकिस्तान के लिए रवाना हुए हैं. रिहा किए गए व्यक्तियों में मोहम्मद इरफान (उम्र करीब 40 साल, साहीवाल), मोहम्मद रजा (उम्र 44 साल, सियालकोट), मोहम्मद हमजा और हुसैन शामिल हैं. इनमें से एक ने लगभग 10 साल, जबकि अन्य ने करीब 6 महीने से लेकर 1 साल तक की सजा पूरी की है.

प्रोटोकॉल अधिकारी के मुताबिक इन कैदियों की रिहाई के लिए केंद्र सरकार ने आदेश जारी किए थे. इमिग्रेशन अधिकारियों तक यह आदेश पहुंचने के बाद सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं. पुलिस सुरक्षा के बीच इन्हें अटारी बॉर्डर तक लाया गया, जहां जरूरी दस्तावेजी प्रक्रिया और कस्टम जांच के बाद इन्हें पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया गया.

रिहा हुए कैदियों में से मोहम्मद हमजा ने बताया कि वह गलती से नशे की हालत में बॉर्डर पार कर गया था, जिसके चलते उसे भारत में गिरफ्तार कर लिया गया था. उसने करीब एक साल एक महीने जेल में बिताए. उसने यह भी कहा कि उसके परिवार को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह भारत में कैद है. अपने वतन लौटने की खुशी जाहिर करते हुए उसने कहा कि अब वह अपने परिवार से मिलेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

इस दौरान रिहा कैदियों ने नशे को बेहद खतरनाक लत बताते हुए युवाओं से इससे दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे के कारण उनकी जिंदगी प्रभावित हुई और वे गलती से सीमा पार कर गए, जिसकी सजा उन्हें भुगतनी पड़ी. वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यह रिहाई की गई है। सरकार के इस फैसले को मानवीय दृष्टिकोण से एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है.

 

About the Author
author img
Zeeshan Alam

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ...और पढ़ें

TAGS

Trending news