)
साजिद खान/पुणे: भारत के लोगों ने अलग-अलग वजहों से पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है. कई भारतीय अमेरिका में रह कर बड़ा काम कर रहे हैं. ऐसे में महाराष्ट्र के पुणे से ताल्लुक रखने वाले एक शख्स हैं नजीर तंबोली. यह अमेरिका के कैलिफोर्निया में बन रही दुनिया का सबसे बड़ी दूरबीन 30 मीटर टेलीस्कोप TMT को बनाने में मदद कर रहे हैं.
दरअसल नजीर तंबोली इस दूरबीन का एक पार्ट जिसे अकचूएटर नाम से जाना जाता है बना रहे हैं. 30 मीटर टेलीस्कोप को TMT इंटरनेशनल ऑब्जर्वेटरी एलएलसी (TIO) की तरफ से विकसित किया जा रहा है. कैलिफोर्निया प्रौद्योगिकी संस्थान, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, जापान के राष्ट्रीय प्राकृतिक विज्ञान संस्थान, चीनी विज्ञान अकादमी के राष्ट्रीय खगोलीय वेधशाला, भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने एक करार कर इसे बनाने का प्लान बनाया है. टेलिस्कोप के पूरा हो जाने के बाद टीआईओ टीएमटी के संचालन की जिम्मेदारी उठाएगा.
30 मीटर टेलिस्कोप बड़ी दूरबीनों का एक नया वर्ग है जो हमें अंतरिक्ष में गहराई से देखने के साथ ब्रह्मांडीय वस्तुओं का निरीक्षण करने की सहूलत देगा. 30 मीटर व्यास वाले प्राइम-मिरर के साथ, TMT दुनिया में वर्तमान में मौजूद सबसे बड़े दृश्यमान-प्रकाश दूरबीन की तुलना में नौ गुना बड़ी है.
यह हवल स्पेस टेलीस्कॉप की तुलना में 12 गुना अधिक शार्प TMT तस्वीरों के साथ एक अद्वितीय रिज़ॉल्यूशन प्रदान करेगा.
नजीर तंबोली ने बताया की अमेरिकी विज्ञानिकों के द्वारा उनके वर्कशॉप की पूरी जांच की गई. अकचूएटर के निर्माण के दौरान भी अमेरिकी वैज्ञानिक वर्क्शाप पर आते रहे. नजीर के मुताबिक ये उनके लिए गर्व की बात है कि उनके द्वारा बनाया गया पार्ट पूरी तरह से सफल रहा और वो TMT मे स्थापित भी कर दिया गया है.
Video: