Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3201777
Zee SalaamZee Salaam आलमी ख़बरेंइजरायल ने लेबनान पर फिर किए हमले, 7 लोगों की मौत कई घायल

इजरायल ने लेबनान पर फिर किए हमले, 7 लोगों की मौत कई घायल

Israel Attack Lebanon:​ इजरायल ने संघर्ष विराम के बावजूद दक्षिणी लेबनान पर लगातार हवाई हमले किए, जिनमें कई लोगों की मौत और घायल होने की खबर है. अलग-अलग गांवों को पहले खाली करने की चेतावनी दी गई. वहीं हिजबुल्लाह ने भी जवाबी ड्रोन हमला किया, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

 

AI निर्मित फोटो
AI निर्मित फोटो

Israel Attack Lebanon: इजरायल ने एक बार फिर लेबनान पर भीषण हमला किया है.  शनिवार (2 मई) को इजरायल द्वारा दक्षिणी लेबनान पर हुए एयर स्ट्राइक में कम से कम सात लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए. इज़रायल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष विराम लागू है. लेकिन इजरायल बार-बार इस संघर्ष विराम का उल्लंघन करके लेबनान पर हमले कर रहा है. शनिवार (2 मई) को हमले से पहले दक्षिणी लेबनान के नौ गांवों के लोगों को वहाँ से निकल जाने की चेतावनी जारी की.

17 अप्रैल से लागू संघर्ष विराम के बावजूद इजरायली सेना लेबनान में हमले कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिणी लेबनान के कफ़र दजल गांव में एक कार पर इजरायली सेना ने हवाई हमला किया, जिसमें 2 लोग मारे गए. वहीं, दक्षिणी लेबनान के लुवाइज़ेह गांव में एक घर पर हुए दूसरे हमले में तीन लोग मारे गए. दक्षिणी लेबनान के शौकिन गांव पर भी एक हमले की खबर दी, जिसमें दो लोग मारे गए.

इज़रायली सेना की अरबी-भाषी प्रवक्ता, लेफ्टिनेंट कर्नल एला वावेया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया कि इज़रायली वायु सेना ने पिछले 24 घंटों में लगभग 50 हवाई हमले किए, और बताया कि इन हमलों में हिजबुल्लाह के बुनियादी ढांचे और उसके सदस्यों को निशाना बनाया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने शनिवार (2 मई) को "बायेद" गांव  में एक घर के अंदर जमा हुए इज़रायली सैनिकों पर ड्रोन से हमला किया. इज़रायल और हिजबुल्लाह के बीच मौजूदा युद्ध 2 मार्च को शुरू हुआ था, जब हिजबुल्लाह ने उत्तरी इज़रायल पर रॉकेट दागे थे. यह घटना अमेरिका और इज़रायल द्वारा हिजबुल्लाह के मुख्य समर्थक देश, ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ने के दो दिन बाद हुई थी. 

TAGS

Trending news