Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam838078

दिल्ली में दूतावास के बाहर धमाके के बाद इजरायल ने कही यह बात, मुंबई-बैंगलुरू में भी हाई अलर्ट

जानकारी के मुताबिक एक कार से बोतल फेंकी गई जिसमें इंटेंसिटी IED थी. पुलिस को धमाके वाली जगह से कुछ स्टील के छर्रे बरामद हुए हैं.

फोटो बशुक्रिया ANI
फोटो बशुक्रिया ANI

नई दिल्ली: दिल्ली के एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित इजरायली दूतावास के बाहर हुए धमाके के बाद मुंबई और बैंगलुरू में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. दिल्ली में धमाके वाली जगह पर NIA की टीम पहुंच गई है और जांच में मसरूफ हो गई है. 

यह भी पढ़ें: "अयोध्या मस्जिद में नमाज हराम" पर बोले इकाबल अंसारी और महंत जगतगुरु, जानिए क्या कहा

जानकारी के मुताबिक एक कार से बोतल फेंकी गई जिसमें इंटेंसिटी IED थी. पुलिस को धमाके वाली जगह से कुछ स्टील के छर्रे बरामद हुए हैं. इस वारदात पर इजरायल की जानिब से कहा गया है कि ये दहशतगर्दाना जैसी वारदात लगती है. हालांकि दिल्ली पुलिस ने इसे दहशतगर्दाना वारदात मानने से इनकार कर दिया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

प्रेमी संग लिव-इन में रह रही 3 बच्चों की मां ने पति के डर से मांगी सुरक्षा, HC ने दिया यह जवाब

इजरायल ने कहा कि दिल्ली में उसके दूतावास के बाहर हुए धमाके के बाद उसके सभी कर्मचारी महफूज़ हैं. हिंदुस्तानी अफसर मामले की जांच कर रहे हैं और वे इजरायी अफसरों के राब्ते में हैं और विदेश मंत्रालय को लगातार जानकारी दी जा रही है. 

यह भी पढ़ें: लाल किले पर हिंसा के बाद से गायब है बेशकीमती कलश, इन कीमती चीज़ों को भी पहुंचाया नुकसान

बता दें कि शाम करीब 5 बजे दिल्ली में मौजूद इजरायली एंबेसी के बाहर धमाका हुआ. हालांकि धमाके में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है, जबकि 3 गाड़ियों की शीशों को नुकसान पहुंचा है. बड़ी बात यह है कि धमाके वाली जगह से महज़ डेढ़ किलोमीटर के फासले पर विजय चौक पर रीट्रीट सेरेमनी हो रही थी. जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी समेत आला हस्तियां मौजूद थीं. 

यह भी पढ़ें: नाबालिग लड़की का हाथ पकड़ना और पेंट की जिप खोलना यौन शोषण नहीं: बॉम्बे हाईकोर्ट

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news