)
Israel News: इजरायल की सड़कों पर वहां की जनता अपनी ही सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रही है. इजरायली जनता प्रधानमंत्री नेतन्याहू पर इजरायली कैदियों को हमास की कैद से रिहा करवाने के लिए दबाव बना रही है. प्रदर्शनकारी इजरायली सरकार को गज़ा में तुरंत सीजफायर करने की मांग कर रही है. इसी कड़ी में प्रदर्शनकारियों ने जेरुसलम स्थित PM नेतन्याहू के आवास पर हमला किया और आगजनी की.
इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से नाराज इजरायली जनता ने नेस्सेट (इजरायल की संसद) के पास राष्ट्रीय पुस्तकालय की छत पर चढ़कर खूब उत्पात मचाया और सड़क पर खड़ी कारों में तोड़फोड़ की. हिंसक प्रदर्शन की वजह से वहां के स्थानीय निवासियों को घर खाली करना पड़ा और सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ा.
वहीं, इजरायल के कट्टर और विवादित रक्षा मंत्री इतामार बेन ग्वीर ने इन विरोध प्रदर्शनों को "आतंकवाद" बताया है. बेन ग्वीर ने अटॉर्नी जनरल गली बहाराव-मियारा का हवाला देते हुए कहा कि आज सुबह PM नेतन्याहू के जेरुसल के रेहाविया स्थित घर के पास आगजनी की गई.
उन्होंने इस घटना के लिए अटॉर्नी जनरल बहाराव-मियारा को जिम्मेदार बताया. उन्होंने बहाराव को अपराधी बताया और आगजनी की घटना को आतंकवाद करार दिया. इजरायली रक्षा मंत्री इतामार बेन ग्वीर ने अटॉर्नी जनरल बहाराव पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि बहाराव इजरायल में आग लगाना चाहते हैं.
गौरतलब है कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर हमला सैकड़ों इजरायली नागरिकों को अगवा कर लिया था. पिछले दो सालों में कई इरायली कैदियों को हमास ने सीजफायर डील के तहत छोड़ दिया, लेकिन हमास के कैद में अभी भी 48 इजरायली बंधक हैं. इन बंधकों के परिवार वाले लगातार इजरायली सरकार से सीजफायर की मांग कर रहे हैं और कैदियों को हमास की कैद से वापस लाने की मांग कर रहे हैं.