इस पार्टी में जावेद अख्तर की बेटी जोया अख्तर भी शामिल थीं. इन सवालों के बीच जावेद अख्तर का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने ट्वीटर के ज़रिए मीडिया पर सवाल खड़े किए हैं.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: बॉलीवुड अदाकार सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले एनसीबी रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है. रिया से पूछताछ के कई बड़े खुलासे हुए हैं और कई बड़े नाम भी सामने आए हैं. जिनमें सबसे बड़ा नाम दीपिका पादुकोण है, दीपिका के अलावा इस मामले में सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत का नाम भी शामिल है. रकुल प्रीत से एनसीबी ने जुमा के रोज़ पूछताछ की है इसके अलावा दीपिका, सारा और श्रद्धा से एनसीबी आज पूछताछ करेगी.
इन सब बातों के बीच करण जौहर की पार्टी भी पर सवाल उठ रहे हैं. इल्ज़ाम है कि इस पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल किया था. इस पार्टी में जावेद अख्तर की बेटी जोया अख्तर भी शामिल थीं. इन सवालों के बीच जावेद अख्तर का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने ट्वीटर के ज़रिए मीडिया पर सवाल खड़े किए हैं.
If Karan johar had invited some farmers too for his party life would have been easier for our TV channels.They would not have had to choose between farmers protest and Karan’s party!. it seems that Karan’s do is the second most favourite PARTY of our channels
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) September 25, 2020
जावेद अख्तर ने अपने ट्वीट में लिखा है ,"अगर करण जौहर ने अपनी पार्टी में कुछ किसानों को भी बुला लिया होता तो टीवी चैनल्स की ज़िंदगी आसान हो जाती, उन्हें किसानों के प्रोटेस्ट और करण जौहर की पार्टी में से एक को चुनना नहीं पड़ता! ऐसा लगता है कि करण जौहर की पार्टी हमारे चैनल्स की दूसरी सबसे फेवरेट 'पार्टी' है."
Zee Salaam LIVE TV