जस्टिस जहांगीर ने पुलिस को बताया कि वो अपनी कार में पेट्रोल भरवा रहे थे, तभी दो शख्स वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे. मुल्ज़िमों ने उन्हें लात-घूंसों से मारे
Trending Photos
)
इस्लामाबाद: दूसरों के अंदरूनी मामलों में टांग अड़ाने वाला पाकिस्तान अपनी किसी न किसी बात को लेकर अक्सर मज़ाक का मौज़ू बना रहता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो के मुताबिक पाकिस्तान में आम अवाम के साथ-साथ जस्टिस भी महूफज़ नहीं हैं. इमरान खान की MLA (पाकिस्तान में एमपीए) आबिदा रजा के शौहर ने इतवार को दिनदहाड़े एडीशनल सेशन जज के साथ मारपीट की.
एम ज़ुल्फिकार नाम के एक ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट की गई एक वीडियो के मुताबिक वज़ारते खारजा (Home Ministry) के सामने पेट्रोल पम्प पर एमपीए आबिदा राजा के शौहर का एडीशनल सेशन जज मलिक जहांगीर ऐवान पर हमला, गाड़ी क्रासिंग के मामले पर पीटीआई एमपी के शौहर आपे से बाहर हो गए. एडीशनल सेशन जज जहांगीर एवान पर टूट पड़े. एडीशनल सेशन ज़ख्मी होए हैं. जिसके बाद उन्हें पॉली क्लीनिक अस्पताल शिफ्ट कराया गया है.
وزارت خارجہ کے سامنے پیٹرول پمپ پر پر ایم پی اے عابدہ راجہ کے شوہر کا ایڈیشنل سیشن جج ملک جہانگیر اعوان پر حملہ۔ گاڑی کراسنگ کے معاملے پر پی ٹی آئی ایم پی اے کے شوہر آپے سے باہر ہوگئےایڈیشنل سیشن جج جہانگیر اعوان پر ٹوٹ پڑےایڈیشنل سیشن جج زخمی۔
پولی کلینک ہسپتال شفٹ کر دیا گیا pic.twitter.com/7R8KgoOwLn— m.zulqarnain haider (@zulqarnainARY) September 13, 2020
जस्टिस जहांगीर ने पुलिस को बताया कि वो अपनी कार में पेट्रोल भरवा रहे थे, तभी दो शख्स वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे. मुल्ज़िमों ने उन्हें लात-घूंसों से मारे, जिससे उनकी टांग में फ्रैक्चर भी हो गया. वहीं, आबिदा का कहना है कि जैसे ही उनके शौहर पेट्रोल पंप पर पहुंचे किसी ने गोलियां चलाना शुरू कर दिया. हमें गोली चलाने वाले शख्स के बारे में कोई जानकारी नहीं है. पुलिस मामले की जांच का रही है. वारदात को अंजाम देने के बाद से विधायक के पति गायब हैं. ज़राए के मुताबिक पुलिस ने मुल्ज़िम खुर्रम को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की हैं.
Zee Salaam LIVE TV