)
नई दिल्ली: पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय सेना नौसेना के रिटायर्ड अफसर कुलभूषण जाधव (Kulbhushan Jadhav) को बड़ी राहत मिली है. पाकिस्तानी पार्लियामेंट के ज्वाइंट सेशन में इस संबंध में आज बिल पास कर दिया है, जिसके तहत कुलभूषण जाधव को हक दिया गया है कि वो अपनी सजा के खिलाफ इंटरनेशल अदालत में अपील कर सकते हैं.
याद रहे कि कुलभूषण जाधव (Kubhushan Jadhav) को पाकिस्तान की एक फौजी अदालत ने जासूसी और आतंकवाद के इल्जामात पर साल 2017 में सजा-ए-मौत की सज़ा सुनाई थी. पाकिस्तान की अदालत के इस फैसले के खिलाफ भारत ने इंटरनेशल अदालत का रुख किया था, जिसमें भारत ने पाकिस्तान के ज़रिए राजनयिक पहुंच नहीं दिए जाने और मौत की सज़ा को चुनौती दी थी.
हेग में मौजूद ICJ (International Court of Justice) 2019 के अपने फैसले में पाकिस्तान को जाधव को मुजरिम ठहराने और सजा सुनाने संबंधी फैसले पर दोबारा गौर करने और बगैर किसी देरी के भारत को जाधव के लिए राजनयिक पहुंच उपलब्ध कराने देने का भी अवसर देना चाहिए. जबकि पाकिस्तान का दावा है कि उन्होंने जाधव को बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया है, वो पाकिस्तान में भारत के लिए जासूसी कर रहे थे.
ZEE SALAAM LIVE TV