Bollywood Day: बॉलीवुड का जादू पूरी दुनिया के सर चढ़कर बोलता है. विदेश में बॉलीवुड कलाकारों की शोहरत किसी से छिपी नहीं है. पाकिस्तान में बॉलीवुड अदाकारों को काफ़ी पसंद किया जाता है. हाल ही में पाकिस्तान की लाहौर यूनिवर्सिटी में फेयरवेल मनाया गया.
Trending Photos
)
Bollywood Day Celebrated In Pakistan: बॉलीवुड का जादू पूरी दुनिया के सर चढ़कर बोलता है. विदेश में बॉलीवुड कलाकारों की शोहरत किसी से छिपी नहीं है. जब भी विदेश में किसी बॉलीवुड कलाकार की परफार्मेंस होती है तो लोग बड़ी तादाद में अपने फेवरेट कलाकार को देखने आते हैं. बॉलीवुड सुपरस्टार्स पूरी दुनिया में अपना जलवा बिखेरत चुके हैं. पाकिस्तान में बॉलीवुड अदाकारों को काफ़ी पसंद किया जाता है. हाल ही में पाकिस्तान की लाहौर यूनिवर्सिटी में फेयरवेल मनाया गया. इस मौक़े पर ख़ास अंदाज़ में छात्रों को बॉलीवुड डे सेलिब्रेट करते हुए देखा गया.
छात्रों ने ख़ास तरीक़े से मनाया फेयरवेल
लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ़ मैनेजमेंट साइंस में स्टूडेंट्स ने बेहद अनोखे तरीक़े से बॉलीवुड डे मनाया. इस दौरान कई छात्र बॉलीवुड कलाकारों के गेटअप में दिखाए दिए और सब का ख़ूब मनोरंजन किया. पाकिस्तान में ऐसे लोगों की ख़ासी बड़ी तादाद मौजूद है जो बॉलीवुड कलाकारों और उनकी फिल्मों में काफ़ी दिलचस्पी रखते हैं. अपनी इसी चाहत को दिखाते हुए पाकिस्तान की लाहौर युनिवर्सिटी में तलबा ने अपने फेयरवेल को ख़ास तरीक़े से मनाने के लिए बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स का गेटअप अपनाया. जानकारी के मुताबिक़ लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मेनेजमेंट साइंस (LUMS) ने बॉलीवुड डे सेलिब्रेट किया गया.
— Usman Qayyum (@IamUsmanAQ) February 21, 2023
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
लाहौर यूनिवर्सिटी में मनाए गए फेयरवेल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ स्टूडेंट्स बॉलीवुड स्टार्स के गेटअप में नज़र आ रहे हैं. एक छात्र शाहरुख़ ख़ान के देव बाबू के किरदार में नज़र आ रहा है तो एक वहीं एक और छात्र ने मोहब्बतें में किंग ख़ान की तरह गिटार लेकर लोगों का दिल लूटा. प्रोग्राम में एक स्टूडेंट सलमान ख़ान के दबंग गेटअप में दिखाई दे रहा है. एक छात्र को परेश रावल के मशहूर कैरेक्टर बाबूराव के रोल में देखकर आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे. स्टूडेंट ने उनके फैमस डॉयलाग से सबका ख़ूब मनोरंजन किया. वीडियो में पाकिस्तानी छात्र ख़ूब मस्ती करते नज़र आए.
Watch Live TV