Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1566146
Zee SalaamZee Salaam आलमी ख़बरेंPakistan petrol news: पाकिस्तान के इन बड़े शहरों में खत्म हुआ पेट्रोल; जानें क्या हैं देश के हालात

Pakistan petrol news: पाकिस्तान के इन बड़े शहरों में खत्म हुआ पेट्रोल; जानें क्या हैं देश के हालात

Pakistan petrol news: पाकिस्तान इस वक्त बुरी कंडीशन से जूझ रहा है. देश में खतरनाक आर्थिक संकट है, और अब पेट्रोल की भी कमी होने लगी है, शहरों के कुछ पेट्रोल पंप ही खुले हैं जिनमें लोगों ने लंबी-लंबी लाइन लगाई हई है.

Pakistan petrol news: पाकिस्तान के इन बड़े शहरों में खत्म हुआ पेट्रोल; जानें क्या हैं देश के हालात

Pakistan petrol news: पाकिस्तान में पेट्रोल, डीजल को लेकर लगातार तंगी चल रही है. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहुत से पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं. पाकिस्तान मीडिया के अनुसार कुछ इलाके ऐसे हैं जहां एक महीने से पेट्रोल की सप्लाई नहीं हुई है. जिस वजह से स्तिथि भयानक होती जा रही है. सरकार के अलग-अलग बयानात और जमाखोरों के खिलाफ एक्शन बावजूद भी तेल की कमी लगातार बनी हुई है. 

वहीं अब पाकिस्तान डीलर्स असोसिएशन ने भी सभी ऑयल मार्केटिंग कपनियों पर फेल होने का इल्जाम लगाया है कि मांग के अनुसार सप्लाई नहीं की जा रही है. पंप को खाली झोड़ा जा रहा है. ड्राइवर्स को शहरों में जाकर गेस भराने के लिए कहा जा रहा है. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, खराब अर्थव्यवस्था के कारण ईंधन की भारी कमी के बीच, पंजाब के प्रमुख और छोटे शहरों में कई पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ और कियारा का वेडिंग वीडियो आया सामने..आपने देखा क्या?

Add Zee News as a Preferred Source

कई शहरों में बुरे हालात

लाहौर, गुजरांवाला और फैसलाबाद जैसे कुछ बड़े शहरों में स्थिति सबसे खराब दिखाई दे रही है. पाकिस्तान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सूचना सचिव ख्वाजा आतिफ ने डॉन को बताया- “लाहौर में, कुल 450 पंपों में से लगभग 70 सूखे हैं. जिन क्षेत्रों में पेट्रोल की कमी के कारण पंप बंद हैं, उनमें शाहदरा, वाघा, लिटन रोड और जैन मंदार शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: 9 साल के बच्चे ने जलजला पीड़ितों के लिए दान में दे दिया पिग्गी बैंक, लिखा भावुक पत्र

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान के कई शहरों में पेट्रोल की आपूर्ति गंभीर रूप से सीमित है. अधिकांश गैस स्टेशन बंद हैं. कुछ खुले हैं, और वे जो केवल थोड़ी मात्रा में गैसोलीन दे रहे हैं. इन गैस स्टेशनों पर कारों और बाइकों की लंबी लाइनें लगी दिख रही है. पाकिस्तान की ये हालत तेजी से गिरती अर्थव्यवस्था और पैसे की वजग से हुई है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news