)
नई दिल्ली: पाकिस्तानी मिनिस्टर आए दिन अपनी किसी न किसी हरकत के लिए ट्रोल होते रहते हैं. गुज़िश्ता दिनों पाकिस्तान के वज़ीरे खारजा शाह महमूद कुरैशी ने वज़ीरे आज़म इमरान खान के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को थप्पड़ रसीद कर दिया था और अब पाकिस्तान के वज़ीरे रेल शेख रशीद ने एक बेहूदा और बेबुनियाद बयान दिया है.
शेख रशीद ने कहा है कि पाकिस्तान के पास एटमी बम हैं जिसकी पहुंच असम तक है. इतना ही नहीं शेख रशीद कहते हैं कि इन एटमी हमलों में मुसलमानों को कोई नुकसान नहीं होगा. बता दें कि शेख रशीद पहले भी कह चुके हैं कि पाकिस्तान के पास 250 ग्राम के एटमी बम हैं जिनसे हम सिर्फ उन्हीं हिस्सों को निशाने पर ले सकते हैं जहां हिंदुओं की आबादी ज्यादा है.
इमरान खान के वज़ीर शेख रशीद अक्सर अपने मज़हका खेज़ बयानों को लेकर दुनिया भर सुर्खियों में बने रहते हैं. इस बार उन्होंने कहा कि हमारा हथियार मुसलमानों की जिंदगियों को बचाते हुए हिंदू इलाकों को टारगेट कर सकता है.
इससे पहले पाकिस्तान के वज़ीरे खारजा शाह महमूद कुरैशी अपनी हरकत को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे. दरअसल शाह महमूद कुरैशी इमरान खान से मिलने के लिए जा रहे थे और उन्हें इमरान खान के प्रिंसिपल सैक्रेटरी कुछ देर रुकने के लिए कहते हुए कहा कि पीएम इमरान खान फिलहाल किसी ज़रूरी मीटिंग में हैं. जिसके बाद तुनुक मिज़ाज कुरैशी ने बहर शुरू कर दी और इसी बहस के दौरान उन्होंने थप्पड़ भी जड़ दिया था.
Zee Salaam Live TV