)
नई दिल्ली: गुज़िश्ता दिनों पाकिस्तान ने पहली बार कुबूल किया है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) पाकिस्तान में है. साथ ही उसने दाऊद के तीन पते भी दिए हैं. पाकिस्तान ने बताया है कि दाऊद कराची में रहता है. आज के वक्त में दाऊद के कई पहलुओं के अलावा लोग यह भी जानना चाहते हैं कि दाऊद का नई गर्लफ्रेंड कौन है. तो आइए आज हम आपको उसकी पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड के बारे बताने जा रहे हैं.

बता दें कि दाऊद इब्राहिम का बॉलीवुड पर बहुत गहरा असर था. वो ना सिर्फ फिल्मों में पैसा लगाता था बल्कि उसके कहने पर बड़े-बड़े अदाकार उसके घर होने वाली पार्टियों में पहुंच जाते थे लेकिन ऐसा लगता है कि पाकिस्तान जाकर भी दाऊद का ये शौक खत्म नहीं हुआ है और उसने अपने रसूख का इस्तेमाल करके पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री की एक खूबसूरत अदाकारा को उसने अपने कब्ज़े में किया हुआ है. यहां तक कि दाऊद ने उस अदाकार को पाकिस्तान के एक सबसे बड़े ऐज़ाज़ 'तमगा-ए-इम्तियाज़' से भी नवाज़ा है.

दाऊद की नई गर्लफ्रेंड की उम्र 37 साल है. जोकि दाऊद से 27 साल छोटी है. कहा जाता है कि यह अदाकार इस वक्त उसकी सबसे बड़ी कमज़ोरी है. इस अदाकारा नाम है "महविश हयात". महविश हयात 'बिल्ली' के नाम से भी मशहूर है. इसकी वजह यह है कि महविश ने साल 2014 में आई फिल्म "ना मालूम अफराद" में बिल्ली का किरदार अदा किया था.

इसके अलावा महविश हयात ने साल 2009 में आई फिल्म 'इंशाअल्लाह', 2015 जवानी फिर नहीं आनी, 2016 'एक्टर इन लॉ', 2016 में आई 'टीम', 2017 में आई 'पंजाब नहीं जाऊंगी' और साल 2018 में 'जवानी फिर नहीं आनी-2', 'लोड वेडिंग', '3बहादुर: राइज़ ऑफ दि वॉरियर्स' फिल्मों में काम किया है.
महविश हयात को कुछ सालों पहले तक कोई नहीं जानता था लेकिन आज की तारीख में वो पाकिस्तान की मीडिया और ग्लैमर इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा बन गई हैं. 2019 में जब महविश को तमगा-ए-इम्तियाज दिया गया तो बहुत सारे लोगों ने ये सवाल उठाया कि एक अंजान और औसत दर्जे की अदाकारा ने ऐसा क्या कर दिया कि उसे इतना बड़ा ऐज़ाज़ दे दिया गया.
Zee Salaam LIVE TV