)
जाकार्ता: शनिवार को इंडोनेशिया (Indonesia) की राजधानी जकार्ता (Jakarta) से उड़ान भरने के बाद एक यात्री विमान बोइंग 737 लापता हो गया है.
हमारी सहयोगी वेबसाइट Wion के मुताबिक श्रीविजय एयर की उड़ान एसजे-182 ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के हवाई अड्डे से उड़ान भरी और पश्चिम कालीमंतन प्रांत के पोंटिआनक के लिए रवाना हुई थी.
अभी तक यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि हवाई अड्डे से टेक-ऑफ के वक्त विमान में कितने मुसाफिर में थे. विमान की क्षमता की बात करें तो 130 मुसाफिर जहाज में सफर कर सकते हैं. खबरें हैं कि विमान में 50 के करीब मुसाफिर सवार थे, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.
मंत्रालय के प्रवक्ता अदिता इरावती ने कहा, "जकार्ता से पोंटिअनक (बोर्नियो द्वीप पर) के एक श्रीविजय (AIR) विमान से संपर्क खो दिया है. इस विमान से आखिरी बार 2:40 बजे (0740 GMT) पर संपर्क किया गया था."
बता दें कि अक्टूबर 2018 में बोइंग 737 मैक्स इंडोनेशिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें 189 लोग मारे गए थे. वह विमान इंडोनेशियाई लायन एयर से संबंधित था और समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.
ZEE SALAAM LIVE TV