)
कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के लाहौर में मौजूद ‘नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर (NHPC)’ के मैनेजमेंच में पूरी तरह से बदलाव हो सकता है क्योंकि पीसीबी चीफ रमीज राजा (Ramiz Raja) इसके नतीजों से खुश नहीं हैं.
बोर्ड के एक ज़राए के मुताबिक मुख्य कोच ग्रांट ब्रैडबर्न, गेंदबाजी कोच, मोहम्मद जाहिद और विकेटकीपिंग कोच अतीक उज जमां के हटने के बाद एनएचपीसी पूरी ताकत से काम नहीं कर रहा है. सूत्र ने कहा, "अतीक छुट्टी पर 'ब्रिटेन' चला गया और मोहम्मद जाहिद की तरह वहीं बस गया है. अतीक कुछ वक्त के लिए लौटा था लेकिन जाहिद ने इस्तीफा भेज दिया है."
उन्होंने कहा कि ब्रैडबर्न को पिछले महीने पद छोड़ने के लिए कहा गया था और वह न्यूजीलैंड लौट गये हैं. सूत्र ने बताया कि रमीज एचपीसी प्रमुख, पूर्व टेस्ट स्पिनर नदीम खान के प्रदर्शन से भी संतुष्ट नहीं हैं और उन्हें जल्द ही बदला जा सकता है. रमीज ने हाल ही में एक साक्षात्कार में संकेत दिया है कि वह एचपीसी और घरेलू क्रिकेट के प्रबंधन के लिए अपनी टीम लाएंगे.
ZEE SALAAM LIVE TV