)
Russia-Ukraine War: रूस और युक्रेन के बीच युद्ध का आज 12वां दिन है. रूस लगातार यूक्रेन पर बमबारी कर रहा है. रूस और यूक्रेन ने अब तक दो दौर की बात की है. दोनों बार कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया है. अब तीसरे दौर की बात होगी. इस बीच खबर आ रही है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से बात चीत करेंगे.
जेलेंस्की ने की थी अपील
इससे एक दिन पहले रूस के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका से भावुक अपील की थी. जेलेंस्की ने पिछले दिनों कहा था कि हो सकता है कि आप मुझे आखिरी बार जिंदा देख रहे हों. जेलेंस्की ने अमेरिका से भावुक अपील करते हुए कहा- "अमेरिका यूक्रेन को बचाने के लिए और फाइटर प्लेन भेजे, साथ ही रूसी तेल आयात में कटौती करने में मदद करने की भी मांग की." जेलेंस्की ने अमेरिकी सासंदों के साथ वीडियो कॉल के दौरान कहा था कि यह आखिरी बार हो सकता है जब वे उन्हें जिंदा देखेंगे.
बढ़ गए हमले
रूस यूक्रेन पर अपने हमले लगातार बढ़ाता जा रहा है. इस दौरान यूक्रेन के कई शहर पूरी तरह तबाह हो गए हैं. लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति रूस के सामने झुकने को तैयार नहीं है. इस बीच कई देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं. रूस की तरफ से हमले के बाद यूक्रेन में कई भारतीय फंस गए हैं. इनमें से ज्यादातर लोगों को निकाल लिया गया है.
Video: