Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1572374
Zee SalaamZee Salaam आलमी ख़बरेंCanada: राम मंदिर में तोड़ फोड़, लिखे गए भारत विरोधी नारे, साल में दूसरा हादसा

Canada: राम मंदिर में तोड़ फोड़, लिखे गए भारत विरोधी नारे, साल में दूसरा हादसा

Canada News: कनाडा में राम मंदिर पर कुछ लोगों ने भारत विरोधी नारे लिखे हैं. भारतीय दूतावास ने इस मामले की निंदा की है और कनाडा के अधिकारियों से इस पर कार्रवाई करने की बात कही है.

Canada: राम मंदिर में तोड़ फोड़, लिखे गए भारत विरोधी नारे, साल में दूसरा हादसा

Canada News: कनाडा के मिसिसॉगा में राम मंदिर पर भारत विरोधी नारे लिखे गए हैं. दो हफ्ते पहले भी कनाडा के गौरी शंकर मंदिर पर भारत विरोधी नारे लिखे गए थे. कनाडा में मौजूद भारतीय दूतावास ने इसकी निंदा की है. दूतावास ने कनाडा के अधिकारियों से मामले की जांच करने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुजारिश की है. दूतावास ने एक ट्वीट में कहा कि "हम मिसिसॉगा में राम मंदिर पर भारत विरोधी नारे लिखने की कड़ी निंदा करते हैं, हमने कनाडा के अधिकारियों से इस घटना की जांच करने और अपराधियों पर कार्रवाई करने की गुजारिश की है." 

सफेद राम मंदिर पर काली सियाही से भारत के खिलाफ नारे लिखे हैं. नारे काफी भड़काऊ हैं. मंदिर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी नारे लिखे हुए हैं. यह पहली बार नहीं है कि जब कनाडा में मंदिरों पर इस तरह के नारे लिखे गए हैं. इससे पहले कनाडा के ब्रैम्पटन में एक हिंदू मंदिर के साथ ऐसा ही सलूक किया गया था. इसकी भारतीयों ने मुखालफत की थी. 

भारतीय दूतावास ने मंदिर में हुई तोड़ फोड़ के बारे में लिखा कि इससे कनाडा में भारतीय समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है. दूतावास ने कहा कि "हम भारतीय विरासत के प्रतीक ब्रैम्पटन में गौरी शंकर मंदिर पर भारत विरोधी नारे लिखने की घटना की मजम्मत करते हैं. इस मामले ने कनाडा में रह रहे भारतीय समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है. हमने कनाडा के अधिकारियों के साथ इस मामले पर कड़ी कार्रवाई के लिए कहा है."

यह भी पढ़ें: 10 साल में पहली बार सऊदी ने की अपने सबसे बड़े दुश्मन की मदद की, भेज दिया इतने किलो खाना

कनाडा में मौजूद ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने भी तोड़फोड़ की निंदा की है. उनके मुताबिक यहां इसकी जांच की जा रही है. ब्रैम्पटन के मेयर ने ट्वीट में कहा कि "इस नफरती काम का हमारे शहर या देश को जगह नही है." ब्रैम्पटन के मेयर ने कहा "हर कोई अपने पूजा स्थल में सुरक्षित महसूस करने का हकदार है."

Zee Salaam Live TV:

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news