Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam749793
Zee SalaamZee Salaam आलमी ख़बरेंराजपूत नहीं हो सकता सुशांत, अगर होता तो मुकाबला करता खुदकुशी नहीं: आरजेडी MLA

'राजपूत' नहीं हो सकता सुशांत, अगर होता तो मुकाबला करता खुदकुशी नहीं: आरजेडी MLA

अरुण यादव ने कहा 'हम तो कहते हैं कि वह (सुशांत) 'राजपूत' ही नहीं था. महाराणा प्रताप की संतान (औलाद) गले में रस्‍सी बांधकर नहीं मर सकती.

फोटो बशुक्रिया ANI
फोटो बशुक्रिया ANI

नई दिल्ली: मरहूम बॉलीवुड अदाकार सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक अरुण यादव ने एक अजीब तबसिरा किया है. उन्‍होंने कहा कि वह सुशांत 'राजपूत' नहीं हो सकते क्‍योंकि महाराणा प्रताप के वंश से जुड़े लोग खुदकुशी नहीं कर सकते.

अरुण यादव ने कहा 'हम तो कहते हैं कि वह (सुशांत) 'राजपूत' ही नहीं था. महाराणा प्रताप की संतान (औलाद) गले में रस्‍सी बांधकर नहीं मर सकती. महाराणा प्रताप राजपूतों के पूर्वज हैं. वह हम यादवों के भी पुरखे हैं. हमें दुख है लेकिन सुशांत सिंह राजपूत को खुदकुशी नहीं करनी चाहिए थी. वह अगर राजपूत था, तो मुकाबला करता. राजपूत कहीं खुदकुशी करता है.'

यादव के इस बयान पर अपोज़ीशन पार्टियों ने उन्हें निशाने पर ले लिया है. जदयू और भाजपा ने इस बयान की मज़म्मत (निंदा) करते हुए मांग की है कि राजद विधायक राज्य के लोगों और सुशांत के मद्दाहों (प्रशंसकों) से माफी मांगें. बता दें कि अरुण यादव सहरसा नगर असेंबली हल्के से राजद के विधायक हैं.

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news