)
नई दिल्लीः महीने भर की तनातनी के बाद आखिरकार रूस ने यूक्रेन पर हमला कर (Russia Attack on Ukraine ) दिया है, और जिस बात का डर था वही हुआ. यूक्रेन में पढ़ाई करने वाले हजारों भारतीय छात्र (Indian Students in Ukraine) वहां फंस गए हैं. गुरुवार को दो छात्रों ने वीडियो जारी कर भारत सरकार से मदद की अपील (Indian Student Video Appeal for Evacuation fron Ukraine) की है.रूसी सेना के हमले में यूक्रेन की राजधानी कीव के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा में तबाही के मंजर साफ नजर आ रहे हैं. जगह - जगह बंबारी की जा रही है. लोग डर के मारे बेतहाशा यहां-वहां भाग रहे हैं. दुकानों पर सामान खरीदने वालों की भीड़ है. हमले में अभी तक यूक्रेन के 40 नागरिकों की मौत हो चुकी है.
यूक्रेन में फंसे यूपी हापुड़ के फैसल खान ने वीडियो शेयर कर भारत सरकार से लगाई मदद कि गुहार#UkraineRussia #UkraineRussiaConflict #UkraineRussiaCrisis #Hapur
READ : https://t.co/BLRNQp4wLA pic.twitter.com/6koECLAXfI
— Zee Salaam (@zeesalaamtweet) February 24, 2022
दो छात्रों ने वीडियो जारी कर मांगी मदद
हमले के बीच ही उत्तर प्रदेश के हापुड़ और वाराणसी जिले के दो छात्रों ने वीडियो जारी कर वहां के हालात का बयान किया है और भारत सरकार से भारतीय छात्रों को स्वदेश वापसी की गुहार लगाई है. हापुड़ के मोहम्मद फैसल नाम के छात्र ने वीडियो में कहा है कि मैं यूपी के हापुड़ डिस्ट्रिक्ट से हूं. पूरे यूक्रेन में मॉर्शल लॉ लग चुका है. हम यहां डरे हुए हैं. आसपास में बंबारी हो रही है. मेरे घर वाले काफी परेशान हैं. हमे यहां से एयरलिफ्ट कराया जाए. एक दूसरे छात्र ने भी वीडियो अपील में कहा है कि मैं रमन सिंह हूं और मैं उत्तर प्रदेश के बनारस का रहने वाला हूं. यहां पर स्थिति बहुत खराब होती जा रही है. हम लोगों का जल्द से जल्द यहां से निकालने का प्रबंध किया जाए.
लगभग 15 हजार भारतीय नागरिक इस वक्त फंसे हुए हैं
उल्लेखनीय है कि यूक्रेन में लगभग 15 हजार भारतीय नागरिक इस वक्त फंसे हुए हैं, जिनमें लगभग 18 हजार सिर्फ छात्रों की संख्या हैं. ये छात्र मेडिकल, डेंटेस्री और नर्सिंग जैसे कोर्स की यहां पढ़ाई करते हैं. अभिभवकों का इल्जाम है कि कोविड की वजह से युक्रेन की उड़ाने लगभग बंद थी. सरकार ने पिछले हफ्ते एडवायजरी जारी कर छात्रों को यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी थी, लेकिन उन्हें वापस बुलाने का कोई इंतजाम नहीं किया है. एयर इंडिया की एक उड़ान गई थी, लेकिन इसकी संख्या नहीं बढ़ाई गई. एयर इंडिया से जिन छात्रों ने बुकिंग की थी उनसे पैसे भी सामान्य किराया से तीन गुणा ज्यादा लिए गए थे.
व्याकुल न हों, जहां भी हैं, सुरक्षित रहेंः भारतीय दूतावास
यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने बृहस्पतिवार को भारतीय नागरिकों से कहा कि वे व्याकुल न हों और आप जहां भी हैं सुरक्षित रहें. दूतावास ने कहा कि यूक्रेन वायु क्षेत्र के नागरिक विमानों के लिये बंद किये जाने के मद्देनजर भारतीय नागरिकों को निकालने के लिये वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है. उसने यह भी कहा कि ऐसी व्यवस्था को अंतिम रूप देते ही दूतावास इसके बारे में जानकारी देगा. यूक्रेन के खिलाफ रूस द्वारा सैन्य अभियान शुरू करने के बाद भारतीय दूतावास ने कुछ ही घंटे के अंतराल में दो परामर्श जारी किए हैैं. वहीं, नयी दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय यूक्रेन संकट पर उच्च स्तरीय बैठक कर रहा है और आकस्मिक योजनाओं पर काम चल रहा है.
Zee Salaam Live Tv