)
Ukraine-Russia War: रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ गया है. नाटो ने एक पूर्व प्रमुख ने कहा कि रूस और युक्रेन के बीच हो रहे युद्ध की वजह से न्यूक्लियर वॉर हो सकता है. यूरोप के पूर्व नाटो उप सर्वोच्च सहयोगी कमांडर जनरल सर एड्रियम ब्रैडशॉ का कहना है कि अगर रूस के सैनिक नाटो के इलाकों में कदम रखते हैं तो इसके सदस्य रूस के खिलाफ युद्ध की शुरूआत करेंगे. आपको बता दें यूक्रेन के पूर्व में नाटो देश हैं. जानकारों का मानना है कि अगर रूस इन देशों को ओर बढ़ता है तो हालात गंभीर हो सकते हैं.
क्या बोले जनरल ब्रैडशॉ
सर जनरल ब्रैडशॉ ने कहा कि 'मुझे नहीं लगता कि यूक्रेन पर हमले के संदर्भ में प्रमाणु हथियार का इस्तेमाल करने की संभावना कम है'. उन्होंने कहा कि 'प्रमाणु हथियारों का खतरा जब होता तब हालात काबू से बाहर हो जाते हैं और रूस की टक्कर नाटो से होती'.
कौन से देश हैं नाटो के सदस्य
रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतिन के ऐलान के बाद जनरल सर एड्रियन ने चेतावनी दी थी कि अगर रूस के जवान नाटो इलाके में घुसते हैं तो इसके नतीजे गंभीर हो सकते हैं. इस हमले को लेकर ब्रेडशॉ ने कहा था कि ये काफी संजीदा मामला है. इसकी वजह से प्रमाणु युद्ध हो सकता है. हमें ये नहीं होने देना चाहिए. आपको बता दें यूक्रेन के आसपास लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, एस्टोनिया, चेक गाणराज्य, स्लोवाकिया, हंगरी, रोमानिया और बुल्गारिया जैसे नाटो देश हैं.
आपको बता दें भारत सरकार देश के नागरिकों को यूक्रेन से निकालने की कोशिशों में लगी हुई है. सरकार उन देशों से बात कर सकती है जहां यूक्रेन से रोड के रास्ते जाना संभव हो. ताकि भारतीय लोगों को वहां ले जाया जा सके.
देखें वीडियो