सऊदी अरब की इस पाबंदी में व्यापारिक, राजनयिक और यात्रा से संबंधित पाबंदियां शामिल थीं. कतर दूध पैदावार, तामीरी सामान और अन्य चीज़ों की आपूर्ति के लिए सऊदी से लगने वाली सरहद पर निर्भर करता है.
Trending Photos
)
दुबई: सऊदी अरब कतर के साथ कूटनीतिक संकट को खत्म करते हुए उसके साथ लगने वाली जमीनी सरहद और हवाई इलाके को खोलने का फैसला किया है. सऊदी अरब, मिस्र, अरब अमीरात और बहरीन ने कतर पर इस्लामिक कट्टरपंथी ग्रुपों को हिमायत देने का इल्ज़ाम लगाते हुए साल 2017 में पाबंदियां लगा दी थीं. हालांकि कतर ने अपने ऊपर लगे तमाम इल्ज़ामात को सिरे से खारिज कर दिया था.
यह भी पढ़ें: पिता तबरेज़ अहमद प्यार में बन रहा था रोड़ा, बेटी सुमैया ने कुल्हाड़ी से कटवा दी गर्दन
सऊदी अरब की इस पाबंदी में व्यापारिक, राजनयिक और यात्रा से संबंधित पाबंदियां शामिल थीं. कतर दूध पैदावार, तामीरी सामान और अन्य चीज़ों की आपूर्ति के लिए सऊदी से लगने वाली सरहद पर निर्भर करता है. पिछले तीन साल से इस सरहद को कुछ वक्त के लिए खोला जाता है ताकि कतर के लोग हज यात्रा पर सऊदी अरब जा सकें.
यह भी देखें: ...जब Saudi Prince ने लगाई शुतुरमुर्ग के साथ रेस, देखें मजेदार VIDEO
इस विवाद में मध्यस्थता कर रहे कुवैत के विदेश मंत्री ने इस बारे ऐलान किया है. वह कथित तौर पर यह पैगाम कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी को देने के लिए पीर को दोहा गए. बता दें कि फारस की खाड़ी में मौजूद कतर एक बहुत छोटा मुल्क बहुत ही अमीर मुल्क है.
यह भी देखें: ठंड में बर्फीले पानी से नहा रहा है साधु, देखिए Viral Video
भारत पर समझौते का असर
भारत और कतर के दरमियान अच्छे रिश्ते हैं और कतर में करीब 7 लाख हिंदुस्तानी रहते हैं. कोरोना महामारी के दौरान भारत और कतर के बीच उच्चस्तरीय संपर्क बना रहा. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत और कतर के बीच 2019-20 में 10 अरब डॉलर कारोबार हुआ था. अब कतर और सऊदी अरब के रिश्ते सुधरने के बाद हिंदुस्तान और कतर के कारोबारी रिश्तों में और ऊंचाई देखने को मिल सकती है.
यह भी देखें: बच्चे ने सांप को लकड़ी समझकर उठा लिया हाथ में, VIDEO में देखिए आगे क्या हुआ?
ZEE SALAAM LIVE TV