Israel Saudi Relations:प्रिंस फ़ैसल ने दावोस में मंगलवार को वर्ल्ड इकनॉमिक फ़ोरम में कहा, ''हम पहले भी कई बार कह चुके हैं कि इसराइल के साथ रिश्ते में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
Trending Photos
)
Saudi Israel Relations: सऊदी अरब की हुकूमत ने इसराइल के साथ सामान्य होने रिश्तों की खबरों के बीच अपने पुराने मौकफ को दोहराया है. सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फ़ैसल बिन फ़रहान ने कहा है कि फिलहाल इसराइल के साथ रिश्तों को सामान्य करने के लेकर सऊदी के रूख में कोई तब्दीली नहीं आई है, हां इसके इमकानात ज़रूर तालाशे जा रहे हैं.
प्रिंस फ़ैसल ने दावोस में मंगलवार को वर्ल्ड इकनॉमिक फ़ोरम में कहा, ''हम पहले भी कई बार कह चुके हैं कि इसराइल के साथ रिश्ते में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हम भी यही चाहते हैं कि इसराइल के साथ रिश्ते सामान्य हो, लेकिन जब तक फिलिस्तीनियों के मसले का हल नहीं हो जाता है, उस वक्त तक रिश्ते सामान्य नहीं हो सकते हैं.
Foreign Minister H.H Prince @FaisalbinFarhan "The problem is that we haven't been able to find a path to dignity for the Palestinian people" during A New Security Architecture in the Middle East Session at the #Davos2022 Forum.#SaudiatDavos #WEF22 pic.twitter.com/z63fvuipeN
— Foreign Ministry (KSAmofaEN) May 24, 2022
ईरान को लेकर भी बोले सऊदी अरब के विदेश मंत्री
वहीं अरब के विदेश मंत्री ने ईरान को लेकर कहा कि इरान के कुछ बातचीत हुई है, लेकिन ये अभी नाकाफी है. लेकिन दोनों देशों के दरमियान बातचीत बंद नहीं हुई है, बल्कि इसके दरवाज़े खुले हैं. सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने ईरान को लेकर कहा कि बातचीत में कुछ प्रगति हुई है लेकिन यह नाकाफ़ी है. प्रिंस फ़ैसल बिन फ़रहान ने कहा कि ईरान के साथ सऊदी अरब ने बातचीत बंद नहीं की है.
पड़ोसिओं को लेकर क्या सऊदी की नीति, विदेश मंत्री ने बताया
सऊदी वज़ीर ने कहा कि हम अपने पड़ोसिओं के साथ रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं. क्योंकि इलाके में सहयोग बढ़ने से सबको फायदा होगा और यही हम चाहते हैं. लेकिन कुछ मसलों का हल पहले होजाना ज़रूरी है.
गौरतलब है कि ईरान और सऊदी अरब के बीच 2016 से ही राजनयिक रिश्ते टूटे हुए हैं. तब से दोनों देशों के बीच रिश्ते तनाव के शिकार हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच इराक़ की राजधानी बग़दाद में रिश्ते को सामान्य करने के लिए पांच चरण की बातचीत हो चुकी है, लेकिन दोनों देश इस बातचीत को नाकाफी बता हैं, ताहम दोनों देशों की तरफ से बातचीत को आगे जारी रखने पर सहमती जताई है.
Zee Salaam Live TV: