)
Sri Lanka New Prime Minister: आर्थिक संकट से जूझ रहे बदहाल श्रीलंका को नया प्रधानमंत्री मिल गया है. पिछले कई दिनों से सुलग रहे श्रीलंका को रानिल विक्रमसिंघे के तौर पर नया पीएम मिल गया है. रानिल विक्रमसिंघे ने आज यानी गुरुवार को पीएम के पद की शपथ ली है. रानिल से पहले महिंदा राजपक्षे देश के पीएम थे. जिन्होंने देश के हिंस झड़पों और देश की बदहाली को देखते हुए अपनी पद से इस्तीफा दे दिया था. बता दें कि रानिल सिंघे का हिंदुस्तान से गहरा नाता है.
बता दें कि विक्रमसिंघे इससे पहले भी देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं लेकिन उन्हें किन्हीं वजहों के चलते साल 2018 में उस वक्त के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने पद से हटा दिया था, हालांकि पीएम पद से हटाए जाने के महज़ दो महीने बाद ही उन्हें दोबारा इस पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी.
खबर अपडेट की जा रही है