Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam669467
Zee SalaamZee Salaam आलमी ख़बरेंCOVID19:स्विटज़रलैंड ने इस ख़ूबसूरत अंदाज़ में की हिंदुस्तान की तारीफ, तिरंगे के रंग में नहाया मैटरहॉर्न पर्वत

COVID19:स्विटज़रलैंड ने इस ख़ूबसूरत अंदाज़ में की हिंदुस्तान की तारीफ, तिरंगे के रंग में नहाया मैटरहॉर्न पर्वत

जुमे को  स्विटज़रलैंड ने हिंदुस्तान की इज़्ज़त में लेजर लाइट की मदद से स्विस आलप्स के मैटरहॉर्न पर्वत को तिरंगे से कवर कर दिया

COVID19:स्विटज़रलैंड ने इस ख़ूबसूरत अंदाज़ में की हिंदुस्तान की तारीफ, तिरंगे के रंग में नहाया मैटरहॉर्न पर्वत

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते हिंदुस्तान की मरकज़ी हुकूमत की ओर से लिए गए फैसलों को लेकर कई मुल्क तारीफ कर चुके हैं. WHO ने भी हिंदुस्तान के फैसले को काबिले तारीफ बताया था. इससे पहले डब्लूएचओ समेत कई मुल्क की इस बार पर नज़र थी कि कोरोना से निपटने के लिए हिंदुस्तान क्या फैसले लेता है. अब इस सिम्त में स्विट्जरलैंड (Switzerland) का नाम भी जुड़ गया है. स्विट्जरलैंड ने अनोखे तरीके से हिंदुस्तान की तारीफ की है.

जुमे को हिंदुस्तान की इज्ज़त में स्विस आलप्स के मैटरहॉर्न पर्वत (Matterhorn Mountain) को लेजर लाइट की मदद से तिरंगे से कवर कर दिया गया. स्विट्जरलैंड में मौजूद इंडियन एम्बेसी ने ट्विटर पर इस तस्वीर को साझा किया है. हिंदुस्तान को सम्मान देने की सबसे बड़ी वजह यह भी है कि इस संजीदा वक्त में हिंदुस्तान ने सुपर पावर अमेरिका समेत हर मुल्क की मदद की है.  

पीएम नरेंद्र मोदी ने तिरंगे के रंग में ढके पर्वत की तस्वीर रीट्वीट करते हुए लिखा है, दुनिया कोविड19 के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रही है. इस वबा पर यक़ीनी तौर पर मानवता की जीत होगी.

जानकारी के मुताबिक स्विट्जरलैंड के लाइट आर्टिस्ट गैरी ने 14,690 फुट ऊंचे पर्वत को तिरंगे के रंग से रोशन करने का काम किया है. 

TAGS

Trending news