Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam967823

तालिबान ने अफगान नेताओं के साथ शुरू की वार्ता, बातचीत में पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई भी शालिम

पिछले रोज़ ही तालिबान ने हमिलाओं के हवाले से बयान जारी करते हुए कहा था कि उनकी हुकूमत के दैरान महिलाओं को काम करने की पूरी आज़ादी हासिल होगी. उन्होंने इस बात का भी इशारा दिया था कि महिलाओं को बुर्का बहनने पर मजबूर नहीं किया जाएगा. 

तालिबान ने अफगान नेताओं के साथ शुरू की वार्ता.
तालिबान ने अफगान नेताओं के साथ शुरू की वार्ता.

काबुल: तालिबान  (Taliban) ने अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद अपनी सियासी पहुंच बढ़ाने की कोशिश तेज़ कर दी है. तालिबान के नेताओं ने इशारा दिया है कि अफ़ग़ानिस्तान की नई हुकूमत में मुल्क के हर तब्के के लोगों जगह दी जाएगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसी सिलसिले में अफगानिस्तान में तालिबान के नेता अनस हक्कानी ने मुल्क से साबिक सदर हामिद करजई  (Hamid Karzai ) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर रहे अब्दुल्ला अब्दुल्ला (Abdullah Abdullah) से बुधवार को मुलाकात की. 

बताया जा रहा है कि तालिबान को इस बात का अंदाज़ा हो गया है कि मुल्क में अकेले हुकूमत चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, इसलिए तालिबान ने अपनी सियासी पहुंच बढ़ाने के लिए मुल्क के तब्के से राब्ते बनाने शुरू कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें: "तालिबान को महसूस करना चाहिए कि उनकी मां-बहने भी हैं"

Add Zee News as a Preferred Source

पिछले रोज़ ही तालिबान ने हमिलाओं के हवाले से बयान जारी करते हुए कहा था कि उनकी हुकूमत के दैरान महिलाओं को काम करने की पूरी आज़ादी हासिल होगी. उन्होंने इस बात का भी इशारा दिया था कि महिलाओं को बुर्का बहनने पर मजबूर नहीं किया जाएगा. बल्कि उनके के लिए हिजाब पहनना काफी होगा. लड़कियों की पढ़ाई या रोजगार में भी कोई रुकावट न डालने का संकेत तालिबान के शीर्ष नेताओं ने दिया है. 

फिलहाल तालिबान अफगानिस्तान में नई हुकूमत के कियाम के लिए तेज़ी से काम कर रहा है. ड़े नेता मुल्ला अब्दुल्ला गनी बरादर भी कतर के दारुल हुकूमत दोहा से काबुल पहुंच चुके हैं. तालिबान के लड़ाकों की ओर से उनका जबरदस्त स्वागत किया गया है. तालिबान नेता अगले कुछ दिनों में अंतरिम सरकार का ऐलान कर सकते हैं. इस बात का इमकान ज़ाहिर किया जा रहा है कि मुल्ला अब्दुल गनी बरादर अफगानिस्तान के अगले सदर होंगे. वहीं, तालिबान ने अफगानिस्तान की पिछली सरकार के लिए काम करने वाले लोगों को आम माफी भी दे दी है और उनसे सरकारी कामकाज पर लौटने को कहा है. 

ये भी पढ़ें: Afghanistan: तालिबान की हिमायत में पर्सनल लॉ बोर्ड! तारीफ में कह दीं यह बड़ी-बड़ी बातें

Zee Salaam Live TV:

TAGS

Trending news