)
नई दिल्ली: जिम्बाब्वे में इन दिनों कम उम्र की लड़कियां प्रेगनेंट हो रही हैं. ऐसा तब हो रहा है जब यहां कोरोना काल के दौरान स्कूल कॉलेज बंद हैं.
दरअसल जिम्बाब्वे में कानूनी रूप से शादी के लिए कोई उम्र तय नहीं है. बताया जाता है कि इसीलिए यहां यौन संबंध बनाना आम बात है. कोविड के दौरान लोग घरों में हैं इसलिए यह दिक्कत आ रही है.
WION की रिपोर्ट के मुताबिक डेढ़ करोड़ की आबादी वाले देश में मार्च 2020 से लॉकडाउन लगा है. पहले 6 महीने के लिए स्कूलों को पूरी तरह बंद कर दिया था. उसके बाद बीच-बीच में उन्हें फिर से खोल दिया गया था.
बताया जाता है कि स्कूल और कॉलेज बंद होने की वजह से यहां की लड़कियों की गर्भ निरोधक दवाओं और क्लीनिकों तक पहुंच कम हो गई इसलिए यहां तेजी से लड़कियां प्रेग्नेंट हो रही हैं.
बताया जाता है कि जिम्बाब्वे में शादी के लिए दो कानून हैं. एक है विवाह एक्ट और दूसरा है ट्रेडिशनल मैरिज एक्ट. कोई भी कानून यह नहीं बताता कि शादी के लिए कम से कम उम्र क्या है. ट्रेडिशनल मैरिज एक्ट यहां एक से ज्यादा शादी करने की इजाजत देता है.
खबरों के मुताबिक जिम्बाब्वे में लगभग एक तिहाई लड़कियों की शादी 18 साल की उम्र से पहले हो जाती है. इसकी बड़ी वजह यह है कि यहां उन्हें तालीम से दूर रखा जाता है. यौन हिंसा की संभावना ज्यादा रहती है. ज़िम्बाब्वे में बाल विवाह के पीछे एक बड़ी वजह गरीबी भी है. यहां मां-बाप अक्सर लड़कियों की शादी कम उम्र में ही कर देते हैं ताकि उन्हें ज्यादा खिलाना ना पड़े.
Video: