)
कराची: पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज की बिल्डिंग पर दहशतगर्दाना हमला हुआ. जिसमें एक पुलिस अहलकार समेत 6 लोगों की मौत हो गई है. जबकि जवाबी कार्रवाई में चारों दहशतगर्दों की भी मार गिरा दिया है. कराची के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पीर की सुबह 10 बजे के करीब 4 दहशतगर्दों ने पहले स्टॉक एक्सचेंज के गेट पर हेंड ग्रेनेड हमला किया और फिर अंदर घुसने की कोशिश करने लगे. उसके बाद अंधा धुंध फायरिंग शुरू कर दी.
बताया जा रहा है कि सभी दहशथगर्द पुलिस के लिबास में थे. फिलहाल तसादुम खत्म हो चुका है. अभी तक किसी भी दहशतगर्दाना तंज़ीम ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
Zee Salaam Live TV