जिसके बाद कमर गुल कहना है कि उन्हें दहशतगर्दों के मारने का कोई खौफ नहीं है. वह दोबारा से उनसे फाइट के लिए तैयार है.
Trending Photos
)
काबुल: अफगानिस्तान अपने मां-बाप के कत्ल का बदला लेने वाली 15 साल की लड़की कमर गुल ने कहा है कि उन्हें अपने किए पर किसी भी तरह का खौफ नहीं है. यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा है कि अगर मुस्तकबिल में फिर कभी ऐसे हुआ तो फिर से तालिबान को करारा जवाब देने को तैयार हैं.
बता दें कि कमर गुल ने गुज़िश्ता दिनों बहादुरी की मिसाल पेश करते हुए अपने मां-बाप के कत्ल का बदला लिया था. दरअसल उसके वालिद हुकूमद हिमायती शख्स थे. गुज़िश्ता हफ्ते उनके घर पहुंचे तालिबानी दहशतगर्दों ने उनके मां बाप को मार डाला था. इसके बाद कमर गुल ने घर में मौजूद AK-47 राइफल से दो दहशतगर्दों को मौके पर ही भून दिया था.
जिसके बाद कमर गुल कहना है कि उन्हें दहशतगर्दों के मारने का कोई खौफ नहीं है. वह दोबारा से उनसे फाइट के लिए तैयार है. वह फिलहाल अपने एक रिश्तेदार के घर रह रही है. हुकूमत ने उसकी सिक्योरिटी में जवान तैनात कर रखे हैं.
तालिबानी दहशतगर्दों को मारने के बाद कमर गुल की एके- 47 राइफल के साथ एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हुई थी. जिसके बाद दुनिया भर के लोगों ने उसकी बहादुरी की तारीफ की और उसे अफगानिस्तान के बाहर महफूज़ पनाह देने की मांग की.
Zee Salaam LIVE TV