)
कोरोना वबा अब इंसानों के साथ साथ जानवरों को भी अपना शिकार बना रहा है.इंसानों से जानवरों में कोरोना से मुतास्सिर होने और उसके बीमार होने का यह पहला मामला है.न्यूयॉर्क के ब्रोन्क्स ज़ू में यह मामला सामने आया है.बता दें कि अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मुतास्सिर है। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के चलते 1200 लोगों की मौत हो चुकी है। यह अब तक अमेरिका में एक दिन में कोरोना वायरस के चलते सबसे ज्यादा तादाद है।
बीबीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन सोसाइटी के ब्रोंक्स ज़ू की एक ख़बर के अनुसार, न्यूयॉर्क शहर के एक बाघ को कोरोनो वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। चार साल की मादा मलय बाघ का नाम नादिया है, नादिया नाम के इस मलेशियाई टाइगर के साथ ही साथ ही तीन अन्य बाघ और तीन अफ्रीकी शेर में भी 'सूखी खाँसी' की शिकायत दर्ज की गई है। उम्मीद है कि ये सभी जल्द ठीक हो जाएंगे।
Watch Zee Salaam Live TV
अमेरिका के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट ने बयान जारी कर कहा है कि सेहत के अधिकारियों से राय ली जा रही है कि ज़ू या बाहर मौजूद सभी जानवरों का कोरोना टेस्ट कराया जाए या नहीं.एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट ने हिदायत देते हुए कहा कि अगर कोई कोरोना से मुतास्सिर है तो उसे बीमारी के दौरान जानवरों से भी दूर रहना चाहिए। पालतू जानवरों की देखरेख करने से पहले और बाद में अपने हाथों को धोना ना भूलें.