Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam756387
Zee SalaamZee Salaam आलमी ख़बरेंमिलियन डॉलर्स में कमाई होने के बावजूद टैक्स नहीं भरते ट्रंप: रिपोर्ट

मिलियन डॉलर्स में कमाई होने के बावजूद टैक्स नहीं भरते ट्रंप: रिपोर्ट

अखबार का दावा है कि गुज़िश्ता 15 सालों के दौरान उन्होंने दस सालों में कोई इनकम टैक्स नहीं अदा किया है. जबकि इस दौरान उन्होंने रियलटी टीवी प्रोग्राम के ज़रिये 427.4 मिलियन डॉलर की कमाई की है.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: अमेरिकी सद्र डोनाल्ड ट्रम्प एक दफा फिर तनाजे में घिर गए हैं. न्यूयार्क टाइम्स ने उनके इनकम टैक्स को लेकर एक रिपोर्ट छापी की है. जिसके मुताबिक ट्रम्प ने 2016 और 2017 में सिर्फ 750 डॉलर फेडरल इनकम टैक्स अदा किया है. हालांकि सद्र ट्रम्प ने इसे बेबुनियाद और मनगढ़ंत करार दिया है.

अखबार का दावा है कि गुज़िश्ता 15 सालों के दौरान उन्होंने दस सालों में कोई इनकम टैक्स नहीं अदा किया है. जबकि इस दौरान उन्होंने रियलटी टीवी प्रोग्राम के ज़रिये 427.4 मिलियन डॉलर की कमाई की है. एनवाईटी की रिपोर्ट में सद्र ट्रम्प की आमदनी और इनकम टैक्स फाइलिंग की तफ्सील भी दी गई है. रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि सदारती मुद्दत के शुरूआती दो सालों में सद्र ट्रम्प ने बैरूनी मुल्कों में इन्वेस्टमेंट के जरिये भी सात करोड़ तीस लाख डॉलर की आमदनी की है. इनमें स्कॉटलैंड, आयरलैंड, फिलिपीन, हिन्दुस्तान और तुर्की में की गई सरमायाकारी से हुई आमदनी शामिल है.

सद्र ट्रम्प ने न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट को फर्जी करार दिया है. रिपोर्ट के मुताल्लिक पूछे गए सवाल के जवाब में ट्रम्प ने कहा कि रियासती सतह पर उन्होंने बहुत बड़ी रकम टैक्स में अदा की है. हांलाकि उन्होंने इसकी तफ्सीलात बताने से इंकार कर दिया. ट्रम्प ऑर्गानाइजेशन के वकील एलन गार्टन और तर्जुमान ने इन खबरों पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया. ताहम गार्टन ने न्यूयार्क टाइम्स को बताया कि सद्र ट्रम्प ने दस लाख डॉलर का टैक्स अदा किया है. ख्याल रहे कि ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन मुख्तलिफ कारोबार में शामिल है. अखबार के मुताबिक सद्र ट्रम्प ने 2018 में कारोबार में 47.4 मिलियन डालर के खसारे की बात कही है. हांलाकि उस माली साल में उन्होंने 434.9 मिलियन डालर की आमदनी का दावा किया था.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news