)
रियाद: कोरोना वायरस हर मुल्क की लड़ाई जारी है.करोना के बढ़ती तादाद को देखते हुए सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने भी मक्का (Mecca) और मदीना में कर्फ्यू लगा दिया गया है.न्यूज़ एजेंसी सिन्हुआ ने गुरुवार को आंतरिक मंत्रालय के अधिकारी का हवाला देते हुए कहा, "कर्फ्यू दो शहरों के सभी इलाकों में लागू होगा, जिसमें एंट्री और उनसे एग्ज़िट पर बैन जारी रहेगा." बता दें कि एंट्री और एग्ज़िट के बैन में सरकारी और प्राइवेट कारकुनान शामिल नहीं हैं, जिनके कामों को बैन के दौरान निरंतर मुज़ाहिरे की ज़रूरत होती है.
दोनों शहरों की आवाम को केवल आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने घरों के बाहर निकलने की इजाज़त दी गयी है जैसे कि दवा और खाने के समान पर, जिसकी समय सीमा है हर दिन सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक. सेहत महकमा की माने तो जुमे की रात तक कोरोना की महामारी से मुतास्सिरीन की तादाद 1,885 हो गई है और 21 लोगों की मौत हुई.
आलमी सतह पर कोविड-19 से मुतास्सिरीन की तादाद 10 लाख (1 मिलियन ) के पार पहुंच गया है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने इस बात की जानकारी दी। न्यूज़ एजेंसी सिन्हुआ ने यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग की ओर से जारी नए आंकड़ों के हवाले से कहा दुनियाभर में अभी तक कुल 10,15,403 लोग महामारी से मुतास्सिर पाए गए हैं, जबकि इसके चलते 53,030 लोगों की मौत हुई है।
Watch Zee Salaam Live TV