)
काबुल: अफगानिस्तान में शांति वार्ता खटाई में पड़ने के बीच ऐसी सुनियोजित हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब राजधानी काबुल (Kabul) में एक हथियारबंद हमलावर ने इतवार सुबह दो महिला जजों का गोली मार कर कत्ल कर दिया. अभी तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं है.
अफगान सरकार और तालिबान (Taliban) के बीच वार्ता के दौर के बावजूद लगातार खूनखराबा हो रहा है. खासकर दहशतगर्दाना तंज़ीमों के ज़रिए हाई प्रोफाइल हस्तियों को निशाना बनाया जा रहा है.
अफगानिस्तान के सुप्रीम कोर्ट (Afghanistan Supreme Court) के तरजुमान अहमद फहीम काविम ने बताया कि हमले में मारी गईं महिला जज थीं, जो हाईकोर्ट में काम करती थीं लेकिन उन्होंने उनके नाम नहीं बताए.
अफगानिस्तान हुकूमत ने हालिया महीनों में हुई कत्ल की वारदातों के लिए तालिबान को मुजरिम ठहराया है जबकि तालिबान का इल्ज़ाम है कि सरकार शांति प्रक्रिया को बाधित करने के लिए इस तरह का कत्ल करा रही है.
ZEE SALAAM LIVE TV