Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam665949
Zee SalaamZee Salaam आलमी ख़बरेंUS प्रेसीडेंट ऑफिस ने किया पीएम मोदी को फॉलो, बने दुनिया के इकलौते लीडर

US प्रेसीडेंट ऑफिस ने किया पीएम मोदी को फॉलो, बने दुनिया के इकलौते लीडर

The White House ने पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट को फॉलो करना शुरू किया

US प्रेसीडेंट ऑफिस ने किया पीएम मोदी को फॉलो, बने दुनिया के इकलौते लीडर

नई दिल्ली : कोरोना से दुनिया की जंग जारी है. अमेरिका जैसे पॉवरफुल मुल्क भी कोरोना से लड़ाई में बेबस दिखाई पड़ रहा है. कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए ज़रूरी दवाई भेजने पर अमेरिकी सद्र डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को शुक्रिया कहा था और उन्हें महान लीडर बताया था.बता दें कि अमेरिका को मलेरिया रोधी दवा हाइड्रोक्‍सीक्‍लोरोक्‍वीन की दरकार थी.जिसके बाद उन्होंने खुद पीएम मोदी से बात की थी. डोनाल्‍ड ट्रंप मानते हैं कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में ये दवा असरकारी है.

गौरतलब है कि हिंदुस्तान ने ''हाइड्रोक्‍सीक्‍लोरोक्‍वीन'' दवा के एक्सपोर्ट पर रोक लगा दी थी. अमेरिकी सद्र ट्रंप की अपील के बाद हिंदुस्तान हुकूमत ने बैन हटाते हुए इंसानियत को देखते हुए अमेरिका समेत कई ऐसे मुल्कों को जो कोरोना से ज्यादा मुतास्सिर हैं, दवा मुहैया कराई. जिसके बाद अमेरिकी सद्र डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करके पीएम मोदी को शुक्रिया कहा था और उनको अमेरिका का सबसे अच्छा दोस्त बताया.

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

वज़ारते ख़ारिजा के मुताबिक अमेरिका को मुश्किल दौर में पीएम मोदी ने मदद मुहैया कराई है. लिहाजा अमेरिका समेत कई मुल्क पीएम मोदी को बार-बार शुक्रिया कह रहे हैं. बीते 24 घंटे के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी के ट्विटर अकाउंट को व्हाइट हाउस ने फॉलो करना शुरू कर दिया है.आपको बता दें कि अभी तक व्हाइट हाउस 19 लोगों को फॉलो करता है, इसमें कोई भी ग़ैर मुल्की लीडर नहीं है. हिंदुस्तान से सिर्फ अभी तक पीएमओ , राष्ट्रपति के टि्वटर हैंडल को फॉलो किया जाता था. अब तीसरा ट्विटर हैंडल नरेंद्र मोदी के नाम का है जिसको अमेरिका के व्‍हाइट हाउस दफ्तर ने ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया है.

Watch Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news