Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1560429
Zee SalaamZee Salaam आलमी ख़बरेंWhy Pakistan block Wikipedia: पाक ने विकिपीडिया क्यों किया बैन? वजह कर देगी हैरान!

Why Pakistan block Wikipedia: पाक ने विकिपीडिया क्यों किया बैन? वजह कर देगी हैरान!

Why Pakistan block Wikipedia: पाकिस्तान ने विकिपीडिया को ब्लॉक कर दिया है. आखिर पाक ने ऐसा फैसला क्यों लिया है, इसके बारे में हम आपको विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. इससे पहले पाकिस्तान कई एप्स के खिलाफ ऐसा एक्शन ले चुका है.

Why Pakistan block Wikipedia: पाक ने विकिपीडिया क्यों किया बैन? वजह कर देगी हैरान!

Why Pakistan block Wikipedia: पाकिसतान ने हाल ही में विकिपीडिया को बैन (Pakistan ban wikipedia) कर दिया. जिसके बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर पाकिस्तान ने विकिपीडिया को क्यों ब्लॉक किया है? आपको बता दें पाकिस्तान ने आरोप लगाया था कि ईशनिंदा वाली सामग्री (blasphemous content) पेश कर रहा है. हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं, तो चलिए जानते हैं.

पाकिस्तान ने क्यों बैन किया विकिपीडिया (Why Pakistan Banned Wikipedia)

इस पूरे की शुरूआत पीटीए की वॉर्निंग से हुई. पाकिस्तान टेलिकॉम्युनिकेश अथॉरिटी यानी पीटीए ने पिछले हफ्ते वीकिपीडिया को चेतावनी दी थी कि उसके पास कुछ कॉन्टैंट को हटाने के लिए 48 घंटे हैं, अगर वह ऐसा नहीं करता है तो देश में साइट को ब्लॉक कर दिया जाएगा. पीटीए के स्पोकपर्सन ने कहा कि विकिपीडिया को ईशनिंदा से जुड़ी सामग्री हटाने के लिए वक्त दिया गया था. लेकिन उसने इसका पालन नहीं किया.

पाकिस्तान कौनसी विकिपीडिया सामग्राी हटाना चाहता था?

पीटीए वेबसाइट से किस सामग्री को हटाने की बात कर रहा था इसके बारे में स्पष्ट पता नहीं लग पाया है. लेकिन इस मसले पर पीटीए के स्पोकपर्सन ने ये साफ कर  दिया है कि विकिपीडिया पाकिस्तान में जब तक ब्लॉक रहेगा तब तक वह अपनी वेबसाइट से सभी आपत्तिजनक सामग्री नहीं हटा लेता है.

Add Zee News as a Preferred Source

विकिपीडिया ने क्या कहा?

विकिपीडिया चलाने वाली नॉन प्रोफिटेबल कंपनी विकिमीडिया फ़ाउंडेशन ने अपने शनिवार के बयान में कहा कि ब्लॉक करना दुनिया के पांचवें सबसे अधिक आबादी वाले देश को सबसे बड़े मुफ्त ज्ञान भंडार तक पहुंचे से वंचित करता है." कंपनी ने एक बयान जारी करते हुए कहा- , "विकिपीडिया पर कौन सी सामग्री शामिल है या उस सामग्री को कैसे बनाए रखा जाता है, इसके बारे में निर्णय नहीं करता है".

पाकिस्तान में क्या है इंटरनेट सेंसरशिप

ईशनिंदा पाकिस्तान में एक बेहद सेंसिटिव मुद्दा है. ये पहली बार नहीं है कि पहली बार किसी मीडिया ने पाकिस्तान में इस तरह की दिक्कत का सामना करना है. पहले भी कई यू्ट्यूब चैनल्स को पाकिस्तान में ब्लॉक किया जा चुका है. आपको जानकारी के लिए बता दें 2012 से 2016 तक पाकिस्तान ने यूट्यूब को  देश में बैन कर दिया था. इसके पीछे पैगंबर मोहम्मद पर बनी एक फिल्म थी. हाल ही में पाकिस्तान ने फेमस टिक-टॉक एप को बैन किया है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news