)
Good Relationship: ब्राजील से ताल्लुक रखने वाली लैरी इंग्रिड अपने दो पतियों के साथ काफी खुश हैं. उनका कहना है कि दो शादी की वजह से उन्हें डिप्रेशन से निकलने में काफी मदद मिली है. लैरी इंग्रिड अब तीसरे पति को अपनी जिंदगी में शामिल करना चाहती हैं. लैरी इंग्रिड सोशल मीडिया स्टार हैं. वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी लव लाइफ के बारे में वीडियो डालती रहती हैं. लैरी इंग्रिड के पहले पति इटाले सिलवा 25 साल के हैं. उनके दूसरे पति जोआओ विक्टर 18 साल के हैं. लैरिसा को सिलवा को बेटी है.
बचपन के दोस्त से की शादी
द न्यूयार्क पोस्ट में छपी एक खबर के मुताबिक लैरी इंग्रिड 8 साल पहले अपने पति इटालो सिलवा से मिली थीं. इसके बाद उनके पति ने ही उन्हें ये सलाह दी थी कि वह अपनी लव लाइफ में किसी को ले आएं. इसके बाद उनकी लाइफ में एक और बंदे की इंट्री हुई. इसके बाद लैरी इंग्रिड ने अपने बचपन के दोस्त विक्टर को चुना. विक्टर लैरी इंग्रिड की मां के घर के पास रहता था. विक्टर ने से जब लैरिस ने शादी के बारे में पूछा तो उन्हें थोड़ी सी हिचकिचाहट हुई. लेकिन जब साथ में रहने का एग्रीमेंट हुआ तो वह लोग एक साथ रिश्ते में रहने लगे.
घर वाले मान गए
लैरी इंग्रिड ने बताया कि दो पति होने की वजह से उनकी दिमागी सेहत में काफी सुधार हुआ है. उन्होंने कहा कि दोने पति साथ मिलकर घर का काम करते हैं. वह दोनों घर का काम बांटकर करते हैं. लैरी इंग्रिड के मुताबिक उनके दोनों पति उनको काफी प्यार करते हैं. लैरी इंग्रिड के मुताबिक पहले उनके घर वाले इस रिश्थे के लिए नहीं मान रहे थे लेकिन बाद में वो मान गए. लैरी इंग्रिड का कहना है अब सबकुछ ठीक चल रहा है. ऐसे में वह चाहती हैं कि उनकी जिंदगी में एक और शख्स आ जाए.
Zee Salaam Live TV: