ENBA 2024 में 91 अवॉर्ड जीतकर जी मीडिया और खासतौर पर जी सलाम ने भरोसेमंद, संतुलित और जनहितकारी पत्रकारिता की ताकत साबित की है. यह कामयाबी नेटवर्क की संपादकीय मजबूती, इनोवेशन और दर्शकों के अटूट विश्वास को दर्शाती है. जी सलाम और जी मीडिया ने भारत के चौथे स्तंभ के रूप में खुद को बखूबी स्थापित किया है.
Trending Photos
)
Zee Media in ENBA 2024: भारतीय मीडिया जगत में जी मीडिया (Zee Media) ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि भरोसेमंद पत्रकारिता, मजबूत कंटेंट और जनहित की आवाज जब एक साथ आती है, तो कामयाबी कदम चूमती है और फिर एक नया इतिहास बनता है. खासतौर पर जी सलाम (Zee Salaam News) और जी मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म्स ने ENBA 2024 में शानदार प्रदर्शन के बाद पूरा जी परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है.
जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड ने एक्सचेंज फॉर मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स (ENBA) 2024 में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. जी मीडिया ने देश के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता समारोह में अपने अलग-अलग चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए कुल 91 अवॉर्ड अपने नाम किए हैं. जी मीडिया की यह उपलब्धि कई मायनों में खास है, वह भी ऐसे समय में जब लोग मुख्यधारा की मीडिया की बजाय सोशल मीडिया चैनलों को तरजीह देते हैं. इस भीड़ में भी जी मीडिया और सलाम टीवी ने अपनी विश्वसनीयता बरकरार रखी है.
यही वजह है कि जी मीडिया के सभी चैनलों पर दर्शक अपना प्यार लुटाते रहे हैं. चाहे वह टीवी के माध्यम से हो या फिर सोशल मीडिया या अन्य प्लेटफॉर्म्स हों. इसमें जी मीडिया के संस्थापक डॉक्टर सुभाष चंद्रा की अहम भूमिका रही है. डॉक्टर सुभाष चंद्रा की अगुवाई में जी मीडिया में कार्यरत लोगों ने पत्रकारिता की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभाव को मजबूती से रेखांकित किया है.
ENBA 2024 में जी मीडिया को मिले 91 अवॉर्ड्स उसके विशाल और विविध पोर्टफोलियो में फैले हुए हैं. इनमें Zee News, WION, Zee Business, Zee Bharat, Salaam TV (जी सलाम), साथ ही नेटवर्क के कई क्षेत्रीय और डिजिटल प्लेटफॉर्म शामिल हैं. इन पुरस्कारों के जरिए पत्रकारिता की गहराई, संपादकीय मजबूती, इनोवेशन, प्रभावशाली स्टोरीटेलिंग और दर्शकों से जुड़ाव जैसे अहम पहलुओं को सम्मानित किया गया.
खास तौर पर जी सलाम ने अल्पसंख्यक समाज से जुड़े मुद्दों को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ उठाकर अपनी अलग पहचान बनाई है. जी सलाम की संतुलित रिपोर्टिंग, जमीनी हकीकत पर आधारित खबरें और समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाने की कोशिशों को ENBA 2024 में खास सराहना मिली है. यह जी मीडिया की उस सोच को बयां करता है, जिसमें हर आवाज को मंच देना और हर कहानी को ईमानदारी से सामने लाना पहली तरजीह है. जी मीडिया और जी सलाम ने भारत के चौथे स्तंभ के रूप में खुद बखूबी स्थापित किया है.
इन अवॉर्ड्स में चुनावी कवरेज, डिजिटल न्यूज माइक्रोसाइट्स, खोजी पत्रकारिता, क्षेत्रीय मुद्दों और कहानियों की प्रस्तुति, बिजनेस जर्नलिज्म जैसी कैटेगरी में किए गए शानदार काम को मान्यता मिली है और ENBA के मंच पर अवार्ड्स के रूप में सराहा गया है. यह कामयाबी दिखाती है कि जी मीडिया किस तरह राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों स्तरों पर दर्शकों को समय से पहले सटीक, रोचक और प्रभावशाली खबरें देने में कामयाब रहा है. उर्दू न्यूज चैनल्स में जी सलाम ने पहला नंबर हासिल किया है.
राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर जी मीडिया की मजबूत मौजूदगी और गहरी पकड़ के बलबूते लगातार देश की खबरों की दशा और दिशा तय कर रहा है. बदलते दौर के साथ नई तकनीक, नए फॉर्मेट और दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए जी मीडिया ने पत्रकारिता को और प्रभावशाली बनाया है. ENBA 2024 में मिली यह बड़ी कामयाबी जी मीडिया के इसी समर्पण और मेहनत का प्रमाण है, जिसने नेटवर्क को भारत के सबसे प्रभावशाली न्यूज नेटवर्क्स में एक बार फिर शीर्ष पर ला खड़ा किया है.