Finance Ministry: निर्मला सीतारमण के मंत्रालय से आया बड़ा अपडेट, अब इन लक्ष्यों को पूरा करने की कही बात
Advertisement
trendingNow11674793

Finance Ministry: निर्मला सीतारमण के मंत्रालय से आया बड़ा अपडेट, अब इन लक्ष्यों को पूरा करने की कही बात

Export: देश का माल एवं सेवा निर्यात बीते वित्त वर्ष में संयुक्त रूप से 770 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. वस्तुओं का निर्यात 447 अरब डॉलर और सेवा निर्यात लगभग 322 अरब डॉलर रहा है. एक निर्यातक ने कहा, “मंत्रालय ने हमें चालू वित्त वर्ष के लिए नए निर्यात लक्ष्यों पर काम करने और इन्हें प्राप्त करने के तरीके बताने के लिए कहा है.”

Finance Ministry: निर्मला सीतारमण के मंत्रालय से आया बड़ा अपडेट, अब इन लक्ष्यों को पूरा करने की कही बात

Export Promotion Councils: वित्त मंत्रालय ने निर्यात संवर्धन परिषदों से चालू वित्त वर्ष के निर्यात लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में काम करने और इसका विस्तृत खाका तैयार करने के लिए कहा है. निर्यातकों के अनुसार, देश के निर्यात संबंधी मुद्दों पर 24 अप्रैल को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में चर्चा की गई.

निर्यात
देश का माल एवं सेवा निर्यात बीते वित्त वर्ष में संयुक्त रूप से 770 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. वस्तुओं का निर्यात 447 अरब डॉलर और सेवा निर्यात लगभग 322 अरब डॉलर रहा है. एक निर्यातक ने कहा, “मंत्रालय ने हमें चालू वित्त वर्ष के लिए नए निर्यात लक्ष्यों पर काम करने और इन्हें प्राप्त करने के तरीके बताने के लिए कहा है.”

निर्यात में भारत का कौशल
उन्होंने कहा कि बैठक में इस पर जोर दिया गया कि राज्यों और विदेशों में भारतीय दूतावास नए लक्ष्य को पाने की दिशा में काम करेंगे. निर्यात में भारत के कौशल को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रमुख क्रेता-विक्रेता बैठक आयोजित करने पर भी चर्चा हुई. निर्यात बढ़ाने में लातिनी अमेरिका और अफ्रीकी देशों में भारी संभावनाएं हैं.

वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताएं
बैठक में भाग लेने वाले परिधान निर्यात संवर्धन परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गोयनका ने कहा कि हालांकि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच चालू वित्त वर्ष में इस क्षेत्र में 5-10 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है. निर्यातकों के अनुसार, अमेरिका सहित प्रमुख वैश्विक बाजारों में घरेलू उत्पादों की अच्छी मांग और व्यापार समझौते से लाभ के कारण इस वित्त वर्ष में देश का वस्तुओं का निर्यात 500 अरब डॉलर के पार जाने की उम्मीद है.                                                                                                                                                                                                                                                                                                                  

सिर्फ रजिस्ट्री कराने से नहीं बनते प्रॉपर्टी के मालिक, ये एक गलतफहमी अभी कर लें दूर NSE ने न‍िवेशकों को चेताया, यहां न‍िवेश करने वाले हो जाएंगे 'कंगाल'; आज ही न‍िकाल लें पैसा
बैंकों ने बढ़ाई ब्‍याज दर, होम लोन लेने वालों ने बनाया र‍िकॉर्ड; जान‍िए क्‍या है यह? Swiggy से खाना मंगाने वालों को झटका! अब ग्राहकों को देना होगा यह एक्‍सट्रा चार्ज
PM Kisan पर केंद्रीय कृष‍ि मंत्री ने की ऐसी घोषणा, सुनकर खुशी से उछल पड़े देश के सभी क‍िसान Tax Payers पर मेहरबान हुईं व‍ित्‍त मंत्री, आ गया नया स‍िस्‍टम; टैक्‍स चोरी की तो पकड़े जाओगे
Adani Group पर अभी नहीं आएगी SEBI की र‍िपोर्ट, अदालत में की यह अपील Q4 Result: इन दो बैंक को हुआ तगड़ा मुनाफा, अकाउंट है तो फटाफट जानें ये अपडेट
Income Tax: सरकार ने कर दिया ऐलान, ITR भरते वक्त इन फॉर्म का रखें ध्यान, एक गलती पड़ेगी भारी Pension News: पेंशनर्स की हुई बल्ले-बल्ले, बढ़ गई पेंशन, हर महीने एक्स्ट्रा मिलेंगे 23,300 रुपये!

Trending news