Saving Scheme: वाह! बढ़िया मूड में है मोदी सरकार! लोगों के लिए लाई लाखों की स्कीम, बस दो साल में ही मिलेगा फायदा, जल्दी लें बेनेफिट
Advertisement
trendingNow11677134

Saving Scheme: वाह! बढ़िया मूड में है मोदी सरकार! लोगों के लिए लाई लाखों की स्कीम, बस दो साल में ही मिलेगा फायदा, जल्दी लें बेनेफिट

Money Saving: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण 2023-24 में महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र की घोषणा की थी. इसके जरिए महिलाओं और लड़कियों के लिए एक नई लघु बचत योजना की घोषणा की गई. महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना की घोषणा आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में की गई थी.

Saving Scheme: वाह! बढ़िया मूड में है मोदी सरकार! लोगों के लिए लाई लाखों की स्कीम, बस दो साल में ही मिलेगा फायदा, जल्दी लें बेनेफिट

Investment: सरकार की ओर से लोगों के फायदे के लिए कई स्कीम चलाई जा रही है. इन स्कीम के जरिए हर वर्ग के लोगों का खास ध्यान रखने की कोशिश भी की जाती है. वहीं अब मोदी सरकार की ओर से महिलाओं के लिए भी एक स्कीम शुरू की गई है. इस स्कीम का फायदा महिलाओं को भी काफी मिलने वाला है. दरअसल, मोदी सरकार की ओर से महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र की शुरुआत की गई है. इस स्कीम को पोस्ट ऑफिस में खुलवाया जा सकता है.

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण 2023-24 में महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र की घोषणा की थी. इसके जरिए महिलाओं और लड़कियों के लिए एक नई लघु बचत योजना की घोषणा की गई. महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना की घोषणा आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में की गई थी.

इतनी है ब्याज दर
महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र अप्रैल 2023-मार्च 2025 तक दो साल के लिए उपलब्ध एक बार की योजना है. यह महिलाओं या लड़कियों के नाम पर दो साल के लिए एक निश्चित ब्याज दर पर अधिकतम 2 लाख रुपये तक जमा करने की सुविधा प्रदान करेगा. फिलहाल ये स्कीम 01/04/2023 से 7.5% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर उपलब्ध है.

सरकार समर्थित योजना
महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना सरकार के जरिए समर्थित एक लघु बचत योजना है. इसलिए इसमें कोई क्रेडिट जोखिम नहीं है. वहीं महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र केवल बालिका या महिला के नाम पर ही बनवाया जा सकता है. महिला या नाबालिग बच्ची के अभिभावक महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना खोल सकते हैं.

जमा सीमा
महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र के तहत न्यूनतम जमा राशि सौ रुपये के गुणकों में 1000 रुपये है. खाताधारक के एक खाते या सभी महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र खातों में अधिकतम जमा राशि 2 लाख रुपये है. एक महिला या बालिका का अभिभावक मौजूदा खाता खोलने से कम से कम तीन महीने के अंतराल के बाद दूसरा महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र खाता खोल सकता है.

परिपक्वता
महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र खाते की परिपक्वता अवधि दो वर्ष है. इस प्रकार परिपक्वता राशि का भुगतान खाताधारक को खाता खोलने की तिथि से दो वर्ष बाद किया जाएगा.                                                                               

जरूर पढ़ें:                                                                                                                                                                                                                                                                                                                               

सिर्फ रजिस्ट्री कराने से नहीं बनते प्रॉपर्टी के मालिक, ये एक गलतफहमी अभी कर लें दूर NSE ने न‍िवेशकों को चेताया, यहां न‍िवेश करने वाले हो जाएंगे 'कंगाल'; आज ही न‍िकाल लें पैसा
बैंकों ने बढ़ाई ब्‍याज दर, होम लोन लेने वालों ने बनाया र‍िकॉर्ड; जान‍िए क्‍या है यह? Swiggy से खाना मंगाने वालों को झटका! अब ग्राहकों को देना होगा यह एक्‍सट्रा चार्ज
PM Kisan पर केंद्रीय कृष‍ि मंत्री ने की ऐसी घोषणा, सुनकर खुशी से उछल पड़े देश के सभी क‍िसान Tax Payers पर मेहरबान हुईं व‍ित्‍त मंत्री, आ गया नया स‍िस्‍टम; टैक्‍स चोरी की तो पकड़े जाओगे
Adani Group पर अभी नहीं आएगी SEBI की र‍िपोर्ट, अदालत में की यह अपील Q4 Result: इन दो बैंक को हुआ तगड़ा मुनाफा, अकाउंट है तो फटाफट जानें ये अपडेट
Income Tax: सरकार ने कर दिया ऐलान, ITR भरते वक्त इन फॉर्म का रखें ध्यान, एक गलती पड़ेगी भारी Pension News: पेंशनर्स की हुई बल्ले-बल्ले, बढ़ गई पेंशन, हर महीने एक्स्ट्रा मिलेंगे 23,300 रुपये!

Trending news