Yashaswini Sahay कौन हैं? जिन्हें कांग्रेस ने रांची लोकसभा सीट से उतारा
Advertisement
trendingNow12215916

Yashaswini Sahay कौन हैं? जिन्हें कांग्रेस ने रांची लोकसभा सीट से उतारा

Yashaswini Sahay Profile: कांग्रेस ने रांची लोकसभा सीट के लिए पार्टी उम्मीदवार की घोषणा कर दी है और इस सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को चुनावी मैदान में उतारा है. यशस्विनी सहाय का मुकाबला भाजपा के संजय सेठ से होगा.

Yashaswini Sahay कौन हैं? जिन्हें कांग्रेस ने रांची लोकसभा सीट से उतारा

Who is Yashaswini Sahay: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हो चुका है और सभी पार्टियां आने वाले चरण के लिए नया-नया दांव चल रही हैं. इसी के तहत कांग्रेस पार्टी ने रांची लोकसभा सीट से नया दांव चला है और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय (Yashaswini Sahay) को चुनावी मैदान में उतारा है. रांची लोकसभा सीट पर यशस्विनी सहाय का का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के संजय सेठ से होगा. इस सीट पर छठे चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे.

कौन हैं यशस्विनी सहाय?

यशस्विनी सहाय (Yashaswini Sahay) पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी हैं. यशस्विनी की मां रेखा सहाय लोकप्रिय टीवी कलाकार रही हैं. यशस्विनी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई के बाद मुंबई से बैचलर ऑफ लॉ की डिग्री हासिल की है. इसके बाद उन्होंने ट्रांस्नेशनल क्राइम एंड जस्टिस (यूनाइटेड नेशंस क्राइम एंड जस्टिस रिसर्च इंस्टीट्यूट), टुरिन, इटली से लॉ में मास्टर डिग्री हासिल की.

मुंबई कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं यशस्विनी सहाय

यशस्विनी सहाय (Yashaswini Sahay) फिलहाल मुंबई फैमिली कोर्ट और मुंबई सेशन कोर्ट में बतौर वकील प्रैक्टिस कर रही हैं. वह गैर सरकारी स्वयंसेवी संस्था कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन से भी जुड़ी हैं और सीनियर वकील मरूनालनी देशमुख के साथ जुड़कर लीगल एडवाइजर के रूप में काम कर रही हैं. इसके तहत यशस्विनी झारखंड में बाल श्रम, यौन शोषण की रोकथाम और पोक्सो एक्ट के सफल कार्यान्वयन के लिए काम कर रही हैं. पीड़ित मानवता के सेवार्थ झारखंड में यशस्विनी के कामों को पिछले कुछ समय में काफी तारीफ मिली है.

रांची से 3 बार सांसद रह चुके हैं सुबोध कांत सहाय 

रांची लोकसभा सीट पर लंबे समय तक बीजेपी के कब्जे में रही है. साल 1991 से 1999 के बीच हुए 4 चुनावों में बीजेपी के रामटहल चौधरी ने जीत हासिल की थी. इसके बाद 2014 में भी उन्होंने जीत हासिल की. 2019 में बीजेपी ने इस सीट से संजय सेठ को उम्मीदवार बनाया और उन्होंने जीत दर्ज की. रांची लोकसभा सीट से सुबोधकांत सहाय भी तीन बार सांसद रह चुके हैं. उन्होंने पहली बार साल 1989 में जनता दल के टिकट पर रांची से जीत हासिल की थी. इसके बाद उन्होंने साल 2004 और 2009 में कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी.

रांची लोकसभा सी पर 25 मई को होगी वोटिंग

झारखंड में चार चरणों में वोट डाले जाएंगे. लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड में 13 मई को चौथे, 20 मई को पांचवें, 25 मई को छठे और 1 जून को सातवें चरण में वोटिंग होगी. राजधानी रांची में छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होगी. इस दिन झारखंड की अन्य चार सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे. पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि, कांग्रेस, आजसू और जेएमएम को एक-एक सीट मिली थी.

Trending news